सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पटना AIIMS में मरीज के परिजन को गार्ड ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें मामला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

सर मत मारिए… मत मारिए…! पटना AIIMS में मरीज के परिजन को गार्ड ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें मामला

चार अक्टूबर बुधवार की देर रात करीब 10:30 बजे का ये मामला है. कैंसर मरीज को भर्ती नहीं करने पर विवाद हो गया. मरीज की पीएमसीएच में मौत हो गई.

अस्पताल में अक्सर परिजन, गार्ड या डॉक्टर के बीच मारपीट की खबर सामने आती रहती है. पटना एम्स से भी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है. सोशल मीडिया पर पटना एम्स के परिसर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ गार्ड एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं. वीडियो एम्स के इमरजेंसी वार्ड के सामने का है. वीडियो बनाने वाला युवक कह रहा है कि सर मत मारिए… मत मारिए और अंत में वह कहता है कि मार दिए आप लोग. इस दौरान गार्ड गाली-गलौज भी करते हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद पटना एम्स प्रशासन भी हरकत में आ गया. पटना एम्स के कार्यकारी निदेशक के द्वारा लेटर जारी कर बताया गया है कि वीडियो में युवक के मरने की बात कही जा रही है, यह पूरी तरह गलत है. जो वीडियो है वह चार अक्टूबर बुधवार की देर रात करीब 10:30 बजे का है. एक एंबुलेंस पर चार से पांच लोग एक मरीज को लेकर पहुंचे थे जो कैंसर पीड़ित था. उनकी हालत काफी नाजुक थी. उन्हें वेंटीलेटर पर रखना जरूरी था, लेकिन एम्स में वेंटिलेटर फुल था.

तीन गार्ड को किया गया निलंबित

Advertisement

ऐसे में कहा गया कि वे लोग दूसरे जगह लेकर जाएं जिस पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद डॉक्टर ने गार्ड को कहा इन लोगों को बाहर निकालिए जिसके बाद ये सभी गार्ड से उलझ गए. एक गार्ड चोटिल हुआ. इसके बाद सभी लोग भाग गए लेकिन एक युवक भागने के क्रम में गिर गया. बता दें कि रिपोर्ट में यह भी लिखा कि युवक गिरने के बाद नाटक करने लगा था जबकि वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि युवक के सिर से काफी खून बह रहा है. फिलहाल जांच की बात कही गई है और एम्स के तीन गार्ड को निलंबित कर दिया गया है.

थाने में नहीं की गई है शिकायत

इस मामले में फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष ने बताया कि जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अमित कुमार जो सारण जिले के दिघवारा का रहने वाला था. उसकी आंत एक साल से खराब थी. उसे कैंसर हो गया था. वीडियो हमने भी देखा है कि गार्ड पिटाई कर रहे हैं लेकिन थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. उन्होंने बताया कि मरीज अमित कुमार को पीएमसीएच लेकर परिजन गए थे जहां उसकी मौत हो गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *