सरकार की मंशा साफ़ है ऑटो रिक्शा पर कोई बैन नहीं लगने जा रहा : गुरमीत सिंह सूरा

0
52
गुरमीत सिंह सूरा
सरकार की मंशा साफ़ है ऑटो रिक्शा पर कोई बैन नहीं लगने जा रहा : गुरमीत सिंह सूरा

सरकार की मंशा साफ़ है ऑटो रिक्शा पर कोई बैन नहीं लगने जा रहा : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जिस दिन से आम आदमी पार्टी सत्ता से हती है उसी दिन से इस पार्टी के नेता राजधानी दिल्ली में तरह-तरह की अफवाहेंउड़ाते रहे हैं | लेकिन दिल्ली की भाजपा सरकार नें इनकी तमाम अफवाहों का जवाब दे इन्हें करार झटका दिया है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पश्चमी जिले के पूर्व सह- प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह कहते हैं चुनाव से पूर्व अरविन्द केजरीवाल कहते थे भाजपा आ गई तो तुम्हारी मुफ्त बिजली और पानी बंद हो जाएगा लेकिन दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार नें ऐसा नहीं किया और बिजली पर सब्सिडी जारी रख आप पार्टी की हवा निकाल दी |

आप पार्टी नेता कहते थे महिलाओं को सम्मान राशी नहीं मिलेगी लेकिन भाजपा सरकार नें ना केवल इसकी घोषणा कर दी बल्कि फंड की व्यवस्था भी बजट में कर दी | आप पार्टी नेताओं नें बिजली कटौती के झूठे आरोप लगाये और जनता को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली |

गुरमीत सूरा कहते है आप पार्टी के लोगो नें ही अफवाह फैलाई दिल्ली से सी.एन.जी. ऑटो बंद हो रहे हैं लेकिन वह भी कोरी अफवाह ही साबित हुई | गुरमीत सूरा कहते हैं जब से दिल्ली की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी हुआ है, तब से ही दिल्ली में सीएनजी ऑटोरिक्शा बंद होने की अटकलें चालू हैं. अब दिल्ली सरकार ने इस पर विराम लगा दिया है. दिल्ली सरकार ने ईवी पॉलिसी को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं, उनमें से बड़ी बात ये है कि दिल्ली में
सीएनजी ऑटो रिक्शा बंद नहीं होने जा रहे हैं |

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को मौजूदा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को अगले 3 महीनों तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है. इसी के साथ कैबिनेट की बैठक में राजधानी के अंदर बिजली सब्सिडी को जारी रखने का फैसला भी किया गया है | दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि ऑटो रिक्शा पर कोई बैन
नहीं लगने जा रहा है. ना ही सरकार किसी और कैटेगरी के वाहन को बैन करने जा रही है.दिल्ली सरकार ने मंगलवार को मौजूदा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को अगले 3 महीनों तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है |

गुरमीत सिंह कहते हैं भाजपा सरकार आम लोगों के लिए बहुत काम करना चाहती है. इसलिए उन सभी को नई संशोधित ईवी पॉलिसी के साथ सम्मिलित किया जाएगा. हालांकि इतना साफ है कि ऑटो पर कोई बैन नहीं लगने जा रहा है. ना ही किसी और कैटेगरी के वाहन पर बैन लगाने का प्रस्ताव सरकार के पास है. अभी दिल्ली में जो ईवी पॉलिसी लागू है, वह अगले 3 से 4 महीने जारी रहेगी. दिल्ली सरकार का कहना है कि वह ईवी पॉलिसी को लेकर गहन मंथन कर रही है. इस पर हर पहलू से विचार करने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here