सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

The Family Star Box Office Day 3: शनिवार को विजय देवराकोंडा की ‘द फैमिली स्टार’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें संडे को कैसा रहेगा कलेक्शन

3 मिनट पढ़ें
The Family Star Box Office Day 3: शनिवार को विजय देवराकोंडा की 'द फैमिली स्टार' की रफ्तार हुई धीमी, जानें संडे को कैसा रहेगा कलेक्शन

The Family Star Box Office Day 3: शनिवार को विजय देवराकोंडा की 'द फैमिली स्टार' की रफ्तार हुई धीमी, जानें संडे को कैसा रहेगा कलेक्शन

Advertisement

The Family Star Box Office Day 3: शनिवार को विजय देवराकोंडा की ‘द फैमिली स्टार’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें संडे को कैसा रहेगा कलेक्शन

The Family Star Box Office Day 3: विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘द फैमिली स्टार’ 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दर्शकों को विजय और मृणाल की कैमिस्ट्री पसंद आ रही है. वहीं इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसका फायदा ‘द फैमिली स्टार’ को मिल सकता है. इसी बीच अब तीसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं.

जानें संडे को कैसा रहेगा ‘द फैमिली स्टार’ कलेक्शन?

परसुराम पेटला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को हिंदी बेल्ट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं बॉक्स ऑफिस की डिसेंट शुरुआत हुई थी. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिला जिस वजह से शनिवार को सिर्फ 3.2 करोड़ रुपये ही बटोर पाई. ऐसे में आइए जानते हैं कि संडे को विजय देवरकोंडा की फिल्म का कैसा हाल है.

सैकनिल्क के मुताबिक ‘फैमिली स्टार’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 8:30 बजे शाम तक 2.56 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, ये अर्ली एस्टिमेट है. फाइनल आंकड़े आने के बाद कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

वहीं तीन दिनों की अब तक की कुल कमाई 11.51 करोड़ रुपये हो चुकी है.उम्मीद है कि रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आए. 60 करोड़ रुपए के बजट से बनी ‘द फैमिली स्टार’ फिलहाल अपनी लागात निकाल पाने से कोसों दूर है.

फिल्म की कहानी

Advertisement

फिल्म में विजय ने गोवर्धन नाम के एक मिडिल क्लास लड़के की कहानी दिखाई गई है. वे अपने परिवार से बेहद प्यार करता है और उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है. उसपर अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारियां होती हैं. वहीं फिल्म में मृणाल ठाकुर उनकी लव लेडी की भूमिका निभा रही हैं. बता दें कि फिल्म में रश्मिका मंदाना का भी गेस्ट अपीयरेंस है.

 

बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं ये फिल्में

वहीं ‘फैमिली स्टार’ के साथ बॉक्स ऑफिर पर ‘दुकान’ भी रिलीज हुई थी. लेकिन ये फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई. वहीं इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर शैतान, ‘क्रू’, ‘द गोट लाइफ’ छाई हुई है. ये तीनों फिल्म दमदार कमाई कर रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *