सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली में शुरुआत हो चुकी है विकास युग की : संदीप कपूर

3 मिनट पढ़ें
संदीप कपूर

दिल्ली में शुरुआत हो चुकी है विकास युग की : संदीप कपूर

Advertisement

दिल्ली में शुरुआत हो चुकी है विकास युग की : संदीप कपूर

* दिल्ली में विकास की नई परिभाषा लिखी जाएगी

– शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली ,दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने से हो चुकी है दिल्ली में विकास के युग की शुरुआत | यह कहना है कृष्णा नगर वार्ड के निगम पार्षद व शाहदरा साउथ जोन के चेयरमैन संदीप कपूर का। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और इसी तरह से भाजपा दिल्ली की सत्ता पर बैठ चुकी है। वीर अर्जुन ने संदीप कपूर से करी खास बातचीत और उनसे जाना की दिल्ली की जनता के विकास के लिए भाजपा किस तरह से कार्य करेगी। संदीप कपूर ने कहा कि पिछले 27 सालों से दिल्ली की जनता परेशान है, पीड़ित है व दुखी है क्योंकि पहले 15 साल कांग्रेस ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया, अपने झूठ के जाल में दिल्ली की जनता को फसाए रखा और उसके बाद झूठ व भ्रष्टाचार के आधार पर बनी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया लेकिन अब दिल्ली की जनता को इन दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की सच्चाई का पता लग गया है और सच्चाई पता लगने के बाद अब केंद्र की तरह ही दिल्ली में भी जनता ने भाजपा को भारी मतों से विजयी बना कर दिल्ली की सत्ता पर बिठाया है और इस उम्मीद से बिठाया है कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरीके से पूरे देश में जनहित योजनाएं लागू करी हैं ठीक उसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में भी जनहित योजनाएं लागू करेगी और भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं पूरी दिल्ली की जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की जनता की सभी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

संदीप कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा करने से पहले ही भाजपा ने दिल्ली में अपने कार्य शुरू कर दिए। संदीप कपूर ने बताया कि अपनी प्राथमिकता को दर्शाते हुए सरकार ने यमुना जी की साफ सफाई का कार्य शुरू भी कर दिया है और इसके साथ साथ यमुना जी की आरती का कार्य भी शुरू हो गया है जो इस बात को दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी जल्द से जल्द दिल्ली में विकास के कार्य करना चाहती है ताकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के झूठ से दिल्ली की जनता को जो परेशानी हुई है जल्द से जल्द भारतीय जनता पार्टी उन परेशानियों को हल कर सके। संदीप कपूर ने कहा कि भाजपा की दिल्ली में जीत दिल्ली के विकास के युग की एक नई शुरुआत है और बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में चहुंमुखी विकास करेगी और दिल्ली में विकास की एक नई परिभाषा लिखेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *