सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

डूसू चुनाव परिणामों नें साबित किया देश का युवा भाजपा के साथ : गुरमीत सिंह सूरा

3 मिनट पढ़ें
गुरमीत सिंह सूरा

डूसू चुनाव परिणामों नें साबित किया देश का युवा भाजपा के साथ : गुरमीत सिंह सूरा

Advertisement

डूसू चुनाव परिणामों नें साबित किया देश का युवा भाजपा के साथ : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : देश का युवा बड़ी मजबूती के साथ प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है दिल्ली विश्विधालय छात्र संघ चुनाव परिणामों नें यह संकेत दे दिया है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पश्चमी जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का |

गुरमीत सिंह सूरा कहते है दिल्ली विश्विधालय में ना केवल दिल्ली अपितु देश के हर राज्य के छात्र शिक्षा ग्रहण करते है दूसरे शब्दों में दिल्ली विश्विधालय एक तरह से मिनी भारत है | गुरमीत सिंह सूरा कहते है पिछले चुनाव में अध्यक्ष पद पर एन.एस.यु.आई को जीत मिली थी लेकिन उन्होंने छात्र में कोई काम नहीं किये और दिल्ली के छात्रों नें इस बार ना केवल उन्हें हराया बल्कि अखिल भारतीय परिषद की अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की जीत का अन्तराल एन.एस.यु.आई.प्रत्याशी को मिले कुल मतों से भी ज्यादा रहा |

Advertisement

इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है दिल्ली के छात्रों नें एन.एस.यु.आई. को सिरे से ही ख़ारिज कर दिया और अपना विश्वास प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी तथा ट्रिपल इंजन सरकार में ही व्यक्त किया | गुरमीत सिंह कहते है दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जो खुद छात्र संघ की लोकप्रिय अध्यक्ष रही है छात्रों के बीच आज भी लोकप्रिय है और उन्हें छात्र हितों की आज भी चिंता है | रेखा गुप्ता नें दिल्ली विश्वविधालय में लम्बे समय से बंद पड़ी यू.स्पेशल बसें चलवाकर छात्रों को एक बड़ी सौगात दी थी और छात्रों नें उन्हें बदले में विधार्थी परिषद प्रत्याशियों को विजयी बनाकर एक तरह से आभार जता दिया है |

गुरमीत सिंह कहते हैं अध्यक्ष पद पर जहां विधार्थी परिषद के आर्यन को 28 हजार 814 वोट मिले वहीं एन.एस.यु.आई.प्रत्याशी को केवल 12 हजार 645 वोट ही मिल सके यानी विधार्थी परिषद प्रत्याशी को मिले मतों से आधे से भी कम | सचिव पद पर भी विधार्थी परिषद प्रत्याशी कुनाल की जीत का अन्तराल 7 हजार से अधिक रहा और इसी तरह सह-सचिव पद पर भी विद्यार्थी परिषद प्रत्याशी दीपिका भी चार हजार से अधिक अन्तराल से विजयी रही | गुरमीत सिंह कहते है यह जीत भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है ,ट्रिपल इंजन सरकार की नीतियों की जीत है ,प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *