सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

50 साल से बंद पड़े महल का खुला था दरवाजा आमिर खान की फिल्म के लिए,आठ करोड़ में बनी फिल्म ने की थी 34 करोड़ की कमाई

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आमिर खान की फिल्म के लिए 50 साल से बंद पड़े महल का खुला था दरवाजा, आठ करोड़ में बनी फिल्म ने की थी 34 करोड़ की कमाई

आमिर खान की एक फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी. लेकिन जानते हैं इसकी शूटिंग के लिए एक पचास साल पुराने महल को खोला गया था.

एक फिल्म बनती है तो उसके साथ कितने किस्से कहानियां जुड़ जाते हैं. कुछ किस्से भुला दिए जाते हैं लेकिन कुछ अफसाने ऐसे होते हैं जो हमेशा हमेशा के लिए याद रह जाते हैं. पिक्चर हिट होती है तो वो किस्से भी दिलचस्प लगने लगते हैं. ऐसे ही कुछ किस्से जुड़े हैं आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘सरफरोश’ के साथ. सरफरोश के डायरेक्टर जॉन मैथ्यू मथान ने ही कुछ समय पहले फिल्म से जुड़े कुछ किस्से साझा किए थे. जो हैरान भी करते हैं और उनकी तारीफ करने पर भी मजबूर करते हैं.

आमिर खान की सरफरोश का वो महल

आमिर खान की ‘सरफरोश’ की शूटिंग राजस्थान के बहुत से रेतीले हिस्से में हुई है. आपको अगर फिल्म का क्लाइमैक्स याद हो तो ये भी याद होगा कि पूरा क्लाइमैक्स एक महल में शूट होता है. इस महल और फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है. ये एक ऐसा महल था जो पाकिस्तान की विरासत बन सकता था. लेकिन विभाजन के दौरान एन वक्त पर उसे भारत को सौंप दिया गया. इस महल के महाराजा ने उस पर ताला जड़ दिया था. जो खुला पूरे पचास साल बाद और सबसे पहले फिल्म के डायरेक्टर जॉन मैथ्यू मथान ही उसके अंदर गए ताकि लोकेशन समझ सकें. महल देखने के बाद उन्होंने पक्का इरादा कर लिया कि फिल्म का अहम हिस्सा वहीं शूट होगा.

आमिर खान की सरफरोश की मशहूर गजल

Advertisement

दिलचस्प यह है कि फिल्म एक गजल खूब पॉपुलर हुई थई. इस गजल को सुनने वाले इसके खूबसूरत लिरिक्स और जगजीत सिंह की मखमली आवाज में डूब जाते हैं. निदा फाजली ने इस गजल को बिना फिल्म की स्टोरी जाने ही लिखा है. फिल्म के डायरेक्टर नहीं चाहते थे कि उनकी फिल्म की स्टोरी रिलीज से पहले किसी और को पता चले. उन्होंने निदा फाजली को सिर्फ सिचुएशन बताई. निदा फाजली ने अलग अलग तरह की कुछ गजलें लिखीं. जिनमें से एक होश वालों को खबर क्या. फाइनल हुई.

आमिर खान की सरफरोश का बजट और कलेक्शन

आमिर खान की सरफरोश फिल्म ब्लॉकबस्ट रही थी. इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. फिल्म में आमिर खान के अलावा नसीरूद्दीन शाह, सोनाली बेंद्रे, मुकेश ऋषि और गोविंद नामदेव लीड रोल में नजर आए. फिल्म का बजट लगभग आठ करोड़ रुपये बताया जाता है कि जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 34 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने अपनी लागत के लगभग चार गुना बॉक्स ऑफिस से वसूले.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *