दिव्यांगों को हर माह मदद दिल्ली सरकार का बेहतरीन फैसला : गुरमीत सिंह सूरा
* जनता को मिलने शुरू हुए ट्रिपल इंजन सरकार के फायदे
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार हर वर्ग के लिए जनहित में काम कर रही है ,नई-नई योजनाएं बना रही है और उन योजनाओं से दिल्ली के लाखों लोगो को लाभ मिलता है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पश्चिमी जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का |
गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं ट्रिपल इंजन की सरकार नें दिव्यांगों के कल्याण के लिए बेहतरीन योजना बनाई है इस योजना से दिव्यांगों की आर्थिक सहायता हो सकेगी और उनकी जरूरते पूरी होने में मदद मिलेगी | दिल्ली सरकार ने समाज के सबसे संवेदनशील और जरूरतमंद वर्ग के लिए विशेष वित्तीय सहायता योजना की घोषणा की है. इस योजना के तहत अब उच्च सहयोग की आवश्यकता वाले पात्र दिव्यांगजनों को हर महीने छह हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों और उनके परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता देना है. मुख्यमंत्री ने कहा, “दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं. उन्हें गरिमापूर्ण और आत्मनिर्भर जीवन जीने का पूरा हक है. हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी व्यक्ति अपनी दिव्यांगता की वजह से उपेक्षित महसूस न करे |
रेखा गुप्ता ने कहा कि इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर की जाएगी और इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे. दिल्ली कैबिनेट की पिछली बैठक में इस योजना को हरी झंडी दी जा चुकी है | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं यह राशि दिव्यांगजनों की जरूरतों और उनकी देखभाल में मदद करने के लिए दी जाएगी, जिसमें देखभाल करने वाले सहायक का खर्च, फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, सहायक उपकरण और अन्य जरूरी सेवाएं शामिल हैं. यह पूरी राशि हर महीने लाभार्थी के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी |
मुख्यमंत्री ने इस योजना को सिर्फ आर्थिक मदद तक सीमित न मानते हुए कहा, “यह योजना दिव्यांगजनों की सामाजिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी. अब तक अधिकतर परिवारों पर इलाज और देखभाल का भारी बोझ पड़ता था, लेकिन यह पहल उन्हें राहत देगी.” उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांगजन करुणा के पात्र नहीं, बल्कि समाज के सक्रिय और सम्मानित नागरिक हैं. यह योजना उन्हें मानसिक और भावनात्मक तौर पर भी सहारा देगी. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारी सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों और जरूरतों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नें अपने करीब आठ माह के कार्यकाल मरण लगातार जनता के हित में अनेक योजनायें बनाई है | और अब जनता को दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार के फायदे मिलने शुरू हो गए हैं |



