Home दिल्ली-एनसीआर रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर...

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए एवं प्रभावी कदम उठा रही है : संजय गोयल

0
343
संजय गोयल

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए एवं प्रभावी कदम उठा रही है : संजय गोयल

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : तेलीवाड़ा, शाहदरा स्थित राजकीय सह-शिक्षा माध्यमिक विद्यालय में “विद्या वाहिनी योजना” के अंतर्गत छात्राओं के लिए आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में शाहदरा के विधायक संजय गोयल भी पहुंचे | इस अवसर पर विधायक संजय गोयल नें कहा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए एवं प्रभावी कदम उठा रही है। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं शिक्षा मंत्री आशीष सूद के मार्गदर्शन में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संजय गोयल नें बताया कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। यह पहल छात्राओं के सुगम आवागमन, विद्यालय तक बेहतर पहुंच तथा शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा की निरंतरता को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर महिला आयोग की चेयरमैन लता गुप्ता एवं अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन निर्मल जैन भी उपस्थित रहे। संजय गोयल नें कहा बेटियों की शिक्षा, सुविधा और उनके उज्ज्वल भविष्य को सशक्त बनाने के लिए ऐसे जनहितकारी प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here