सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

The Delhi Files: ‘हर फ्रेम दिखाएगा हिंदू नरसंहार की सच्चाई’, ‘द दिल्ली फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने शेयर किया पोस्ट

2 मिनट पढ़ें
The Delhi Files

The Delhi Files: 'हर फ्रेम दिखाएगा हिंदू नरसंहार की सच्चाई', ‘द दिल्ली फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने शेयर किया पोस्ट

Advertisement

The Delhi Files: ‘द दिल्ली फाइल्स’ के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ की शूटिंग कैसे कर रहे हैं, इसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की.

पर्दे के पीछे की झलक को सामने रखते हुए उन्होंने ना केवल टीम की मेहनत को दिखाया, बल्कि बताया कि हर फ्रेम, हर कहानी और डिटेल हिंदू नरसंहार की अनकही सच्चाई को आपके सामने रखेगा.

डायरेक्टर ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

‘द दिल्ली फाइल्स’ के पर्दे के पीछे की झलक (बिहाइंड द सीन्स) वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर विवेक रंजन ने कैप्शन में लिखा, “हर फ्रेम, हर कहानी, डिटेल – हिंदू नरसंहार की अनकही सच्चाई को बताने और आपके सामने रखने के लिए दिन-रात काम करने वाली हमारी टीम के जुनून, समर्पण और अथक प्रयास के साथ तैयार किया गया.”

उन्होंने आगे लिखा,“ ‘द दिल्ली फाइल्स’ एक फिल्म से कहीं बढ़कर है, यह खामोश लोगों को आवाज देने का मिशन है. द दिल्ली फाइल्स 15 अगस्त 2025 को रिलीज हो रही है.”

वीडियो सेट में गंभीर माहौल की झलक पेश करता है, जिसमें निर्देशक पूरी शिद्दत से टीम के साथ काम करते नजर आए. अभिनेता अपनी टीम के साथ किरदारों में डूबे हुए दिखाई दिए. वहीं, फिल्म की टीम कहानी को पर्दे पर जीवंत करने के लिए मेहनत करती नजर आई.

Advertisement

 

‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्में बना चुके हैं विवेक

विवेक रंजन अग्निहोत्री की गिनती इंडस्ट्री के उन निर्देशकों में की जाती है, जो गंभीर मुद्दों पर बेहतरीन और मंझे हुए कलाकारों के साथ फिल्म को अपने अंदाज में आकार देते हैं. विवादास्पद और चुनौतीपूर्ण विषयों से अग्निहोत्री पीछे नहीं हटते. ‘द कश्मीर फाइल्स’ हो या ‘वैक्सीन वॉर’ निर्देशक शानदार फिल्में दर्शकों के सामने रखते आए हैं.

‘द दिल्ली फाइल्स’ का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री तो निर्माता अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी हैं. यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स के बैनर तले प्रस्तुत की जाएगी. फिल्म 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *