यमुना किनारों पर बनने वाले साइकिल ट्रैक से जनता को होंगे कई फायदे : श्री दत्त शर्मा
एक साथ होगा कई समस्याओं का समाधान नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली की जनता के हित में लगातार नई-नई योजनाएं बना रही है इन योजनाओं से दिल्ली की लाखों लोगो को लाभ मिलता है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा का | श्री दत्त शर्मा कहते है शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो जिस दिन रेखा गुप्ता सरकार जनहित में कोई ना कोई बड़ा निर्णय नहीं लेती हो |
श्री दत्त शर्मा कहते हैं पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार नें अपने कार्यकाल में दिल्ली के विकास को काफी पीछे छोड़ दिया जिसे पटरी पर लाने के लिए ट्रिपल इंजन सरकार को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है | श्री दत्त शर्मा कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार नें अपने 9 माह के कार्यकाल के दौरान ही इतनी सारी योजनायें शुरू कर दी है और अनेक योजनायों पर तेजी से काम चल रहा है कि लोगो को दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार की मौजदगी का एहसास होने लगा है | श्री दत्त शर्मा कहते हैं शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का अथवा परिवहन का सभी क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है इनके अलावा भी तकरीबन रोजाना ही नई-नई योजनाएं बनाई जा रही है इसी कड़ी के तहत दिल्ली सरकार एक अति महत्वपूर्ण योजना बनाने की ओर कदम बढ़ा दिए है जिससे एक साथ कई समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी | इस योजना के तहत यमुना नदी के दोनों ओर साइकिल ट्रैक बनेगा

| ये साइकिल ट्रैक यमुना नदी के दोनों ओर बनाया जाएगा ताकि पूरी दिल्ली को इसका फ़ायदा मिले इस साइकिल ट्रैक को तीन साल में पूरा किया जाएगा | श्री दत्त शर्मा बताते हैं योजना के तहत वज़ीराबाद यमुना पुल से एनएच-24 और आगे कालिंदी कुंज बॉयोडायवसिर्टी पार्क तक प्रस्तावित 53 किलोमीटर लंबे साइकिल ट्रैक परियोजना का काम जल्द शुरू होगा, तीन चरण में बनने वाली इस परियोजना में पहला चरण पुराने यमुना रेल पुल से एनएच-24, दूसरे चरण में एनएच-24 से कालिंदी कुंज यमुना बॉयोडायवसिर्टी पार्क और तीसरे चरण में वजीराबाद यमुना बैराज से पुराने यमुना रेल पुल तक विकसित किया जाएगा, यमुना के ये दोनों तरफ बनाया जाएगा..वज़ीराबाद से लेकर कालिंदी कुंज तक बनाया जाएगा |
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मानना है कि यह साइकिल ट्रैक परियोजना केवल एक परिवहन योजना नहीं, बल्कि दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है | उन्होंने कहा कि डीडीए द्वारा विकसित किया जा रहा यह साइकिल ट्रैक दिल्ली के लिए विशेष महत्व रखता है. क्योंकि इससे ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा, कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, शहरी ट्रैफिक का दबाव घटेगा, नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, ईको-टूरिज्म को प्रोत्साहन मिलेगा और यमुना किनारे हरित पट्टी को संरक्षित तथा विकसित करने में योगदान देगा. इस बाबत तमाम विभागों ने अनापत्ती प्रमाण भी दे दिया है. बस रेलवे की सहमति को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है फेज वन का कार्य नए वर्ष से शुरू होने की संभावना है, जिसे एक वर्ष की अवधि में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है | श्री दत्त शर्मा कहते है इस योजना से दिल्ली के लाखों लोग लाभान्वित होंगे और एक साथ कई समस्याओं को सुलझाने मदद भी मिलेगी |



