सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

चक्रवाती तूफान से गहराया संकट, वेस्टइंडीज में फंसी है टीम इंडिया; BCCI सचिव जय शाह ने ऐसा बढ़ाया मनोबल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

चक्रवाती तूफान से गहराया संकट, वेस्टइंडीज में फंसी है टीम इंडिया; BCCI सचिव जय शाह ने ऐसा बढ़ाया मनोबल

भारतीय टीम अब भी बारबाडोस में ही फंसी हुई है. इस जगह पर एक चक्रवाती तूफान के कारण अलर्ट जारी कर दिया गया है.

भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया है. मगर कुछ खुशी के पलों के बीच खबर सामने आ रही है कि कैरेबियाई आइलैंड्स के दक्षिण-पूर्व तट पर बेरिल (Hurricane Beryl) नाम का चक्रवाती तूफान दस्तक दे रहा है. खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते हवाई यात्रा प्रभावित हुई है. इस बीच खबर सामने आई है कि भारतीय टीम भी फिलहाल बारबाडोस में ही फंसी हुई है. बारबाडोस वही जगह है, जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल खेला गया था.

इस समय बताया जा रहा है कि बारबाडोस में तेज हवाएं चल रही हैं. हालांकि वहां बारिश फिलहाल रुक गई है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं. अब भी टीम इंडिया के साथ-साथ कई मीडिया के लोग भी वहीं फंसे हुए हैं. बेरिल चक्रवाती तूफान के गुजरने के बाद जैसे ही स्थिति सामान्य होती है, वैसे ही हवाई यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी. बता दें कि BCCI सचिव जय शाह भी अभी बारबाडोस में हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि वो टीम इंडिया के साथ ही भारत वापस लौटेंगे.

Advertisement

चपेट में आ सकता है बारबाडोस

तूफान के कारण कैरेबियाई द्वीपों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है और जैसे-जैसे तूफान नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे हवा की रफ्तार 130 मील प्रतिघंटा तक जा सकती है. हवाओं के साथ-साथ समुद्र में भी भयंकर लहरें आने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो बारबाडोस, डॉमिनिका और ग्रेनाडा में तूफान सबसे ज्यादा तबाही मचा सकता है और साथ ही अन्य जगहों पर भी अलर्ट जारी किया गया है. बारबाडोस में शाम 6 बजे से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है और अगला नोटिस जारी किए जाने तक यही स्थिति बनी रह सकती है. ऐसे में हालात सुधरने के बाद ही टीम इंडिया को स्वदेश लौट पाना संभव है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *