सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

देश के विकास की योजनाओं की गारंटी है भाजपा के घोषणापत्र में : रोमेश चन्द्र गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
देश के विकास की योजनाओं की गारंटी है भाजपा के घोषणापत्र में : रोमेश चन्द्र गुप्ता

देश के विकास की योजनाओं की गारंटी है भाजपा के घोषणापत्र में : रोमेश चन्द्र गुप्ता

Advertisement

देश के विकास की योजनाओं की गारंटी है भाजपा के घोषणापत्र में : रोमेश चन्द्र गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अगले पांच वर्षों तक भारत देश के निरंतर विकास एवं देश की जनता की गतिशील प्रगति का वादा करता है भाजपा का 2024 लोकसभा चुनावों के लिए जारी किया गया घोषणा पत्र, जी हां, ऐसा कहना है शाहदरा जिला भाजपा के महामंत्री रोमेश चंद्र गुप्ता का। लोकसभा चुनावों के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र पर रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा की दस वर्षों तक देश की जनता की सेवा करने के बाद अगले पांच वर्ष भी देश के साथ न्याय और देश की जनता की निरंतर सेवा करने का वादा है भाजपा का घोषणा पत्र।

Advertisement

रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा की सच में भाजपा ने एक शानदार घोषणा पत्र बनाया है जिसमें भाजपा ने देश के विकास के लिए जरूरी सभी बुनियादी मुद्दों के ऊपर हितकारी योजनाएं बनाई है। रोमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि भाजपा ने यह वादा किया है की भाजपा स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना और स्टार्टअप क्रेडिट गारंटी योजना का विस्तार करके स्टार्टअप्स के लिए पर्याप्त फंडिंग सुनिश्चित करेगी। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे बताया की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया है की भाजपा सरकारी खरीद में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करेगी जिसके लिए भाजपा रक्षा और रेलवे विभागों में की गई पहलों की तर्ज पर सरकारी खरीद में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत फ्रेमवर्क तैयार करेगी। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे बताया की महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में यह कहा है कि भाजपा ने एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया है और इसी के साथ यह वादा भी किया है की अब भाजपा तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाएगी। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे बताया की इसी के साथ साथ खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए भाजपा खेलों के कार्यक्रमों का और सुविधाओं का विस्तार करके खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को सुनिश्चित करेगी। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा की मैं देश की जनता से यह अपील करता हूं की देश के निरंतर विकास के लिए भाजपा को वोट दे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *