दिल्ली नगर निगमअंतर्गत शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के उपायुक्त से आयोग की मीटिंग सम्पन्न :संजय गहलोत
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : 30 दिसम्बर 2025(मंगलवार) को एम सी डी के शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के उपायुक्त के साथ दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत द्वारा मीटिंग की गई जिसमें निगम कर्मचारियों के गंभीर ज्वलंतशील मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया गया ।मीटिंग के दौरान आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने कहा कि आयोग में वैसे तो पूरी दिल्ली के ही सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आते है परंतु आजकल शाहदरा नार्थ में कार्यरत सफाई कर्मचारी अपनी समस्यायों को लेकर बेहद दुःखी है, इसलिये इस ज़ोन में मीटिंग करना बेहद जरूरी हो गया था।
मीटिंग में चर्चा के दौरान सबसे पहले शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में रिक्त पदों की विकराल समस्या के विषय मे उपायुक्त ने बताया कि इस बात से इनकार नही किया जा सकता कि रिक्त पदों की अनुपलब्धता के चलते कर्मचारी मुख्यालय द्वारा तो नियमित किये जा रहे है परन्तु उन्हें स्थायी तौर पर पिछले 6-7 महीनों से ज़ोन में नियुक्ति नही मिल पा रही है, साथ साथ करूणामूलक आधार पर नियुक्त हुए कर्मचारियों को उनका वेतन नही मिल पा रहा है।
चेयरमैन संजय गहलोत ने बताया कि इस ज़ोन में करीब 450 कर्मचारी ऐसे भी हैं जो पिछले 20 -22 वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं परंतु वरिष्ठता सूची में उनका नाम न होने के कारण उन्हें नियमित करने से वंचित रहना पड़ रहा है। मीटिंग के दौरान कुछ कर्मचारियों ने बताया कि वैसे तो वे डेम्स विभाग के हैं परंतु उन्हें स्कूलों में या अस्पताल, डिस्पेंसरी में कार्य करने हेतु लगाया गया है इस मसले पर भी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने उपायुक्त को उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की। कर्मचारियों की अन्य समस्यायों के विषय में आयोग के चेयरमैन ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि निगम कमिश्नर, मेयर एवं स्थायी समिति में इन मामलों को भेजेंगे । बैठक में ज़ोन के सहायक आयुक्त, श्रम कल्याण अधिकारी, सफाई अधीक्षक समेत विभिन्न सँगठनो से ट्रेड यूनियन एवँ कर्मचारी उपस्थित रहे |



