डबल इंजन की सरकार के बजट ने कर दी दिल्ली की बल्ले-बल्ले : संदीप कपूर
* फिर से विकास की राह पर लौटेगी दिल्ली
– हर्ष भारद्वाज –
नई दिल्ली ,डबल इंजन की सरकार में जनता का कल्याण होता है दिल्ली सरकार का पहला ही बजट देखने से यह बात सामने आ गई है | यह कहना है शाहदरा साऊथ जोन नगर निगम के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा पार्षद संदीप कपूर का | संदीप कपूर कहते हैं जिस राजधानी दिल्ली को आपदा सरकार उजाड़ कर गई थी माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में रेखा गुप्ता सरकार नें एक गोल्डन बजट बनाकर दिल्ली को फिर से विकास की राह पर लाने के संकेत दे दिए है |
संदीप कपूर कहते हैं दिल्ली में बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने दिल्ली नगर निगम को इस बार पिछले साल की तुलना में 2000 करोड़ रुपय से ज्यादा आवंटित किए हैं जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम रेखा गुप्ता का आभार जताते हुए संदीप कपूर नें कहा प्रधानमन्त्री मोदी जी के मार्गदर्शन में काम कर रही दिल्ली सरकार ने निगम की झोली भर दी है.
बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने निगम को दो हजार करोड़ से ज्यादा का अतिरिक्त फंड दे दिया है. जबकि आप पार्टी की सरकार नें सरकार ने निगम के साथ सौतेला व्यवहार करके निगम की स्थिति को बिगाड़ने का कार्य किया था | संदीप कपूर बताते हैं 2023-24 में आप सरकार ने निगम को 8241 करोड़ रुपये का आवंटन किया था तो वर्ष 2024-25 में 8423 करोड़ का था | जबकि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने 6897 करोड़ रुपये में 3560 करोड़ रुपये शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और स्वच्छता के लिए हैं और 3337 बेसिक टैक्स असाइनमेंट के लिए दिए हैं. इसके साथ 3640 करोड़ रुपये स्टांप और पंजीकरण शुल्क और एकमुश्त पार्किंग शुल्क के तौर पर मिलेगें | सीएम रेखा गुप्ता ने न केवल अतिरिक्त फंड दिया है बल्कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था सुधारने और पार्षदों की विकास निधि के लिए भी फंड की व्यवस्था की है. क्योंकि जो अतिरिक्त फंड आएगा उससे सड़कों और नालियों बनाने के साथ पार्कों को सुधारने में मदद मिलेगी. दिल्ली के पार्क जो कि पार्क एंड गार्डन सोसायटी के तहत चलते हैं उनका फंड रोककर आपदा सरकार ने पार्कों की स्थिति को बिगाड़ दिया था.
जिससे वायु प्रदूषण होता था |
संदीप कपूर कहते हैं पिछली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई के लिए 3153 करोड़ रुपये दिए थे जबकि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने 3560 करोड़ रुपये का आवंटन किया है जबकि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने 3337 करोड़ रुपये का आवंटन किया है. इसी तरह पार्किंग और स्टांप ड्यूटी को लेकर 2653 करोड़ का आवंटन आपदा सरकार ने किया था जबकि बीजेपी की दिल्ली सरकार ने 3640 करोड़ का आवंटन किया है |



