सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हम दिन भर ड्रग्स नहीं लेते अब बंद होनी चाहिए बॉयकॉट बॉलीवुड मुहिम, सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से किया आग्रह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी जैकी श्रॉफ निर्माता बोनी कपूर सिंगर सोनू निगम और कैलाश खेर समेत फिल्म जगत के कई दिग्गजों ने मुंबई दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। ये लोग नोएडा फिल्मसिटी में शूटिंग और इनवेस्टमेंट पर चर्चा करने के लिए जुटे थे लेकिन इस दौरान सुनील शेट्टी ने यूपी के सीएम से कुछ ऐसी गुजारिश की जिसका बैठक में मौजूद सभी लोगों ने समर्थन किया। बालीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से कहा कि इन दिनों में बायकाट बालीवुड ट्रेंड कर रहा है। केवल वही इस ट्रेंड को खत्म करवा सकते हैं। आपको बताना चाहता हूं कि इंडस्ट्री में हर कोई दिनभर ड्रग्स नहीं लेता। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी कहिए कि बालीवुड बॉयकॉट की यह मुहिम अब बंद होनी चाहिए।

सुनील शेट्टी ने ने कहा कि ऑडियंस को वापस थिएटर में बुलाना जरूरी है। हैशटैगबायकाटबालीवुड आपके कहने से ही रुक सकता है। एक गंदी मछली तो कहीं भी होती है लेकिन इसके लिए सभी लोगों को तो दोषी नहीं ठहहराया जाना चाहिए। फिलहाल दर्शकों के दिमाग में यही है कि हिंदी सिनेमा यानी अच्छी जगह नहीं है। हमने अच्छी-अच्छी फिल्में की हैं। मैं बॉर्डर जैसी फिल्म में भी था। काफी अच्छी फिल्मों में मैं था। उन्होंने कहा यह हिंदी सिनेमा का हार्टलैंड है। मैं अगर सुनील शेट्टी बना तो इसी की वजह से। सुनील शेट्टी ने यूपी के सीएम से कहा अगर आप लीड लेंगे तो यह जरूर हो सकता है। हमारे ऊपर जो कलंक लगा है वह हटना जरूरी है। मुझे लगता है कि सब इस बात से सहमत होंगे। बहुत स्ट्रॉन्ग इमोशन है मेरा। बोलने में बहुत दुख होता है कि यह लांछन लगा है। यह कहते-कहते सुनील शेट्टी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा 99 फीसदी लोग हम वैसे हैं। हम दिनभर ड्रग्स नहीं लेते। हम दिनभर गलत काम नहीं करते।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *