Home दिल्ली-एनसीआर आरोग्य मन्दिर के नाम पर दिखावा ही कर रही है दिल्ली की...

आरोग्य मन्दिर के नाम पर दिखावा ही कर रही है दिल्ली की भाजपा सरकार : डॉ.नरेंद्र नाथ

0
61
डॉ.नरेंद्र नाथ
आरोग्य मन्दिर के नाम पर दिखावा ही कर रही है दिल्ली की भाजपा सरकार : डॉ.नरेंद्र नाथ

आरोग्य मन्दिर के नाम पर दिखावा ही कर रही है दिल्ली की भाजपा सरकार : डॉ.नरेंद्र नाथ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली में बीजेपी की सरकार की मुख्यमंत्री ने कहा हमने 316 आरोग्य मन्दिर बना दिये है। क्या आरोग्य मन्दिर के लिए कोई पक्की बिल्डिंग बनाई है या पुरानी बनी बिल्डिंग में ही आरोग्य मन्दिर खोल दिये है। यह सवाल करते हुए दिल्ली सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ कहते हैं जिस प्रकार से आरोग्य मन्दिर खोले जा रहे है उसी प्रकार से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी कच्ची पक्की इमारतों में मोहल्ला क्लिनिक खोले थे। डॉ.नरेंद्र नाथ कहते है पहले आम आदमी पार्टी ने मोहल्ला क्लिनिक खोलकर दिखावा किया था

उसी प्रकार बीजेपी की सरकार आरोग्य मन्दिर खोलकर दिखावा कर रही है इनसे दिल्ली की जनता को स्वास्थ्य सेवा में कोई फायदा मिलने वाला नही है। डॉ.नरेंद्र कहते हैं दिल्ली सरकार की, पहले से ही काफी बड़ी संख्या में पक्की इमारतों में डिस्पेंसरी चल रही है जिससे लाखों व्यक्ति स्वास्थ्य सेवा का फायदा उठाते है सरकार को इसी प्रकार से सभी सुविधाओं सहित मॉर्डन डिस्पेंसरी बनानी चाहिए पहले चल रही डिस्पेंसरियों को और सुदृढ़ बनाया जाना चाहिए था।

डॉ.नरेंद्र नाथ कहते हैं केजरीवाल सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक खोलकर दिल्ली की जनता को गुमराह किया था उसी प्रकार से बीजेपी सरकार आरोग्य मन्दिर खोलकर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही है। इन दोनों में ही सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नही है। उदाहरण के तौर पर छोटा बाजार शाहदरा में सिविल अस्पताल चल रहा था उसका नाम बदलकर आरोग्य मन्दिर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here