सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

गुब्बारे की तरह उड़ जाएगा गठ्बन्धन फिर से जीतेगी भाजपा : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
गुब्बारे की तरह उड़ जाएगा गठ्बन्धन फिर से जीतेगी भाजपा : विनोद जायस

गुब्बारे की तरह उड़ जाएगा गठ्बन्धन फिर से जीतेगी भाजपा : विनोद जायस

Advertisement

गुब्बारे की तरह उड़ जाएगा गठ्बन्धन फिर से जीतेगी भाजपा : विनोद जायस

* प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का अटूट विश्वाश है

– शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली ,इंडिया गठबंधन जितनी तेजी से हवा में उड़ा था उतनी तेजी से ही जमीन पर गिर गया और देखते जाओ अभी और बिखरेगा | यह कहना है भारतीय जनता न पार्टी उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएगा गठ्बन्धन के कई बड़े घटक या तो भाजपा में शामिल हो जायेगें या फिर गठ्बन्धन से नाता तोड़ लेंगें | विनोद जायस कहते है भारतीय जनता पार्टी तथा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीके प्रति जनता का अटूट विश्वाश है और आप देख लेना भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव में जीत के अपने पिछले तमाम रिकार्ड तोड़ देगी और विपक्ष के खाते में गिनी चुनी सीटें ही आ पाएगी | विनोद जायस कहते हैं भाजपा अपने द्वारा किए गए दस वर्षों के कार्यों पर जनता से वोट मांगेगी और मुझे पूरी उम्मीद है की भाजपा ने जिस तरह के काम देश के विकास और जनता की प्रगति के लिए किए है उस हिसाब से जनता दिल खोलकर भाजपा को वोट देगी और देश में तीसरी बार बनेगी एक बार फिर से भाजपा सरकार। विनोद जायस ने कहा की भाजपा की नीतियों व योजनाओं ने देश के हर धर्म व हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाया है, कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है जो भाजपा की नीतियों व योजनाओं से अनछुआ रहा हो।

विनोद जायस ने बताया की भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दूरदर्शिता के माध्यम से ऐसी ऐसी नीतियां बनाई जिन्होंने न केवल शहरों में रह रहे लोगों को बल्कि गांव में रह रहे लोगों को भी लाभ पहुंचाया। विनोद जायस ने आगे बताया की भाजपा के कार्यकाल में भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बना जिसमें 5G रोल सबसे पहले हुआ। इसके अतिरिक्त भाजपा के कार्यकाल में ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट डील करने वाला देश बना। विनोद जायस ने आगे कहा की भाजपा ने अपने कार्यकाल में नारी सशक्तिकरण के लिए इतिहास की सबसे अधिक योजनाएं बनाई व लागू की । विनोद जायस ने आगे बताया की भाजपा के कार्यकाल में ही तीन तलाक की क्रूरता के खिलाफ कानून बना, भाजपा के कार्यकाल में ही देश में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 149 हुई, भाजपा के कार्यकाल में ही देश के 20 शहरों में मेट्रो पहुंची। विनोद कहते हैं जो भाजपा ने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के हित में किए है। विनोद जायस ने आगे कहा की इसलिए देश के निरंतर विकास के लिए तीसरी बार भी मोदी सरकार भारी बहुमत से आने वाली है ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *