सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मुफ्त रेवड़ियों की बात करने वाली आप सरकार फिर से गुमराह कर रही है लोगो को : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
मुकेश बंसल

मुफ्त रेवड़ियों की बात करने वाली आप सरकार फिर से गुमराह कर रही है लोगो को : मुकेश बंसल

Advertisement

मुफ्त रेवड़ियों की बात करने वाली आप सरकार फिर से गुमराह कर रही है लोगो को : मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन ) : अपना कुनबा बिखरते देख आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली सरकार एक बार फिर से मुफ्त रेवड़ियों की बात कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है | लेकिन दिल्ली की जनता इस बार किसी धोखे में नहीं आने वाली और दिल्ली में भाजपा की सरकार बननी तय है | यह कहना है कर्दम पुरी से निगम पार्षद मुकेश बंसल का |

मुकेश बंसल कहते हैं शराब नीति लागू करके आम आदमी पार्टी महिलाओं को बर्बाद करने के बाद मुफ्त की रेवड़ियों की बात कर रही हैं। आम आदमी पार्टी वर्तमान की बदहाली को नजरअंदाज करके भविष्य की घोषणा प्रति माह 1000 रुपये महिलाओं को एक बार फिर गुमराह करने की कोशिश कर रही है। बसों के लंबे इंतजार और भारी भीड़ के बीच मुफ्त यात्रा, बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से महिलाओं सहित दिल्ली की जनता को भारी नुकसान हुआ है। दिल्ली की हर कौने और नुक्कड़ पर शराब नीति के तहत ठेके खोलकर केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के घरों को बर्बाद कर दिया है। आम आदमी पार्टी महिलाओं की भावनाओं से खेलने का काम कर रही है |

Advertisement

मुकेश बंसल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में अरविन्द केजरीवाल ने सत्ता हथियाने के लिए लोगों से जो झूठे वादे किए थे उन्हें कभी पूरा नही किए। झूठ के भ्रम में जनता पेंशन, राशन जैसी बेसिक जरूरतों का इंतजार ही करते रहे है जबकि गंदा पानी, महंगी बिजली, ढहती शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से जनता पूरी तरह त्रस्त है। आम आदमी पार्टी ने लोगों को बर्बाद कर दिया है |

बेरोजगारी में भी राजधानी अव्वल नम्बर पर है, आम आदमी पार्टी ने हर चुनाव में लाखां युवाओं को रोजगार देने का सिर्फ वादा किया, निभाया नही। युवा पढ़ लिखकर रोजगार न मिलने से हताश है, और केजरीवाल की शराब नीति ने उस नशे की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *