सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली के भजनपुरा में फ्लाईओवर के लिए मंदिर और मज़ार हटाए गए

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तरपूर्वी दिल्ली में भजनपुरा चौक पर एक फ्लाईओवर का मार्ग प्रशस्त करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच एक मंदिर और एक मज़ार को रविवार सुबह हटा दिया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि दोनों ढांचों को हटाने का फैसला कुछ दिनों पहले एक ‘धार्मिक समिति’ की बैठक में लिया गया था और स्थानीय नेताओं एवं लोगों के साथ उचित संवाद किया गया था। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच लोक निर्माण विभाग द्वारा ढांचों को हटाये जाने के बाद उत्तरपूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने कहा, “ सब कुछ शांतिपूर्ण हो गया।” टिर्की ने कहा कि भजनपुरा चौक पर सड़क के एक तरफ हनुमान मंदिर था और दूसरी मज़ार थी और दोनों ढांचों को सहारनपुर फ्लाईओवर के वास्ते सड़क चौड़ी करने के लिए हटाया गया है।

उन्होंने कहा, “ इसकी योजना कुछ दिन पहले बनाई गई थी लेकिन स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से तैयारी और जरूरी इंतजाम करने के लिए कुछ वक्त मांगा था।” डीसीपी ने कहा, “ आज हमने सबसे बात की और उनके साथ उचित संवाद करने के बाद सब लोगों के सहयोग से धार्मिक ढांचों को हटा दिया गया। धार्मिक ढांचे हटाने से पहले कुछ श्रद्धालु आए थे और उन्होंने पूजा भी की। मंदिर को पुजारी ने स्वयं ही हटा लिया।” पुलिस ने कहा कि पीडीब्ल्यूडी को उचित सहायता उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। उत्तरपूर्वी दिल्ली को सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील माना जाता है। 2020 में इलाके में दंगे हुए थे जिसमें 53 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

इस बीच दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने धार्मिक ढांचे तोड़ने को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, “एलजी साहब: मैंने कुछ दिनों पहले आपसे पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को तोड़ने का जो आपका निर्णय है, वो आप वापस ले लें। परंतु आज फिर से आपके आदेश पर भजनपुरा में एक मंदिर तोड़ दिया गया।’’ मंत्री ने कहा, “ मेरा आपसे पुनः निवेदन है की दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को ना तोड़ा जाए। इनसे लोगों की आस्था जुड़ी है।” आतिशी ने 22 जून को उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर धार्मिक स्थलों को तोड़ने का फैसला वापस लेना का आग्रह किया था। आतिशी द्वारा उक्त पत्र लिखे जाने से पहले, पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में मंदिर के पास फुटपाथ पर अतिक्रमण करके लगाई गई ग्रिल को 22 जून को कथित तौर पर अधिकारियों द्वारा हटाये जाने के बाद स्थानीय लोगों और प्राधिकारियों के बीच गतिरोध उत्पन्न हो गया था। इसको लेकर अफवाह फैली थी कि अधिकारी मंदिर तोड़ने पहुंचे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *