सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

तेजस्विन ने विश्व चैम्पियन को हराकर ऊंची कूद का स्वर्ण पदक जीता

1 मिनट पढ़ें

भारतीय ऊंची कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर ने यहां पूर्व विश्व चैम्पियन और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता डोनाल्ड थॉमस की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए न्यू बैलेंस इंडोर ग्रां प्री में शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली में जन्में 24 साल के तेजस्विन ने 2.26 मीटर की कूद लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 2007 विश्व चैम्पियनशिप और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बहामा के थॉमस 2.23 मीटर की कूद लगाकर दूसरे स्थान पर रहे। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल 2022 के कांस्य पदक विजेता शंकर ने पहले चार प्रयासों में 2.14, 2.19, 2.23 और 2.26 मीटर की कूद लगायी।

उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ आउटडोर कूद 2.29 मीटर की है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड है जबकि इंडोर मीटर में उनकी सर्वश्रेष्ठ कूद 2.28 मीटर की है। अमेरिका के डेरिल सुलिवान ने सत्र की अपनी सर्वश्रेष्ठ 2.19 मीटर की कूद से चार खिलाड़ियों में तीसरा स्थान हासिल किया। शंकर ने अपने स्वर्ण पदक का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘नये साल की शानदार शुरूआत। सत्र की शुरूआती प्रतियोगिता में शीर्ष एथलीट के साथ प्रतिस्पर्धा करने से उत्साहित हूं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *