सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

नीतीश की नाराजगी की बात पर तेजस्वी का दो टूक, ‘जिस तरीके से विपक्षी एकता को लेकर…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

CM नीतीश की नाराजगी की बात पर तेजस्वी का दो टूक, ‘जिस तरीके से विपक्षी एकता को लेकर…’

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गुरुवार को कई मुद्दों को लेकर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

आरा में एक कार्यक्रम में जाने से पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गुरुवार को राजधानी पटना में पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विपक्षी एकता (Opposition Meeting) को लेकर भ्रम फैला रहा जा रहा है यह गोदी मीडिया का काम है. बीजेपी (BJP) के लोगों का समय खत्म हो चुका है और अब गलती से उभरने का टाइम आ चुका है. यह तो प्रकृति का नियम है और समय बलवान होता है कि जो सत्तासीन है उसे एक न एक दिन हटना ही होता है. इन लोगों का भी टाइम आ चुका है. महंगाई, बेरोजगारी अन्य मुद्दों पर बातचीत नहीं होती है. इन लोगों का नफरत फैलाना है.

पीएम मोदी के आरोपों पर तेजस्वी का जवाब

Advertisement

तेजस्वी यादव ने कहा कि मणिपुर में क्या हो रहा है? यह सब लोग देख रहे हैं. कितनी शर्मनाक घटना है. अब भारत सरकार चुप है. सुप्रीम कोर्ट को इस पूरे मामले में एक्शन की बात कहना पड़ रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब मणिपुर जा सकते हैं तो पीएम नरेंद्र मोदी क्यों नहीं जा सकते हैं? वहीं, उनसे जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि विपक्षी बैठक में परिवारवाद और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा लगा है. इस पर उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला क्या हैं? चिराग पासवान क्या हैं? पशुपति पारस क्या हैं? कहा कि वहां उन्हें भ्रष्टाचार और परिवारवाद नहीं दिखाई देता है क्या?

आज पूरा माहौल बदल गया है- तेजस्वी यादव

विपक्षी एकता पर डिप्टी सीएम ने कहा कि ‘इंडिया’ बना है. सभी मुद्दे को लेकर हम लोग एक साथ हैं और एक साथ लड़ेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि पूरा विपक्ष एक साथ होगा, लेकिन आज पूरा माहौल बदल गया है हम लोग पूरी तरह मजबूती से एक साथ हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *