सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Tehkhand Cleaning Drive: CM रेखा गुप्ता ने तेहखंड और तुगलकाबाद में सफाई अभियान का लिया जायजा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Tehkhand Cleaning Drive: CM रेखा गुप्ता ने तेहखंड और तुगलकाबाद में सफाई अभियान का लिया जायजा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दक्षिणी दिल्ली के तेहखंड और तुगलकाबाद क्षेत्रों का दौरा कर वहां चल रहे सफाई अभियान का विस्तार से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित वेस्ट कलेक्शन पॉइंट्स और फिक्स्ड कम्पैक्टर साइटों का भी जायजा लिया और स्थानीय सफाई व्यवस्थाओं की पूरी स्थिति का आकलन किया। मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में इस दौरे की जानकारी साझा करते हुए कहा कि स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर दिल्ली सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है।

तेहखंड और तुगलकाबाद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने तुगलकाबाद स्थित राजेश पायलट वेटनरी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अस्पताल की समग्र स्थिति सुधारने, आवश्यक मरम्मत कार्य तुरंत शुरू करने और चिकित्सा सेवाओं को समयबद्ध तथा प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन पूरी मुस्तैदी और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन हॉटस्पॉट्स पर कूड़ा जमा होने की समस्या रहती है, वहां नियमित सफाई की जाए। इसके साथ ही धूल नियंत्रण, वॉल-टू-वॉल सड़क सफाई, मैकेनिकल स्वीपिंग, वॉटर स्प्रिंकलिंग और कूड़े के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

रेखा गुप्ता ने कहा कि आधुनिक कम्पैक्टर, सुव्यवस्थित कलेक्शन पॉइंट्स, जीपीएस आधारित कूड़ा उठान मॉनिटरिंग और मशीनों के माध्यम से मैन्युअल लोड कम करने जैसे कदम स्वच्छ दिल्ली मिशन को और अधिक प्रभावी और परिणामकारी बनाएंगे। उनके अनुसार इन ठोस प्रयासों से न केवल सफाई व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि प्रदूषण नियंत्रण की दिल्ली सरकार की मुहिम को भी बड़ी ताकत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक तक साफ-सुथरा और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में निरंतर निगरानी और सुधार के कदम उठाए जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *