सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

इंग्लैंड के खिलाफ खेले बिना ही फाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया! माइकल वॉन ने ICC पर साधा निशाना

2 मिनट पढ़ें

इंग्लैंड के खिलाफ खेले बिना ही फाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया! माइकल वॉन ने ICC पर साधा निशाना

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले माइकल वॉन ने ICC पर बड़ा आरोप लगाया है. माइकल वॉन का मानना है कि आईसीसी भारतीय टीम को फायदा पहुंचा रही है, साथ ही अन्य टीमों के साथ भेदभाव कर रही है.

आज भारत और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होगी. दोनों टीमों के बीच मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा. बहरहाल, इस सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ICC पर बड़ा आरोप लगाया है. माइकल वॉन का मानना है कि आईसीसी भारतीय टीम को फायदा पहुंचा रही है, साथ ही अन्य टीमों के साथ भेदभाव कर रही है.

दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का कहना है कि त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल सुपर 8 ग्रुप 1 में पहले स्थान पर रहने वाली टीम भारत और ग्रुप 2 में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम इंग्लैंड के बीच होना चाहिए था, लेकिन इसके बजाय साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया.

‘तो ये बाकी टीमों के साथ बहुत ही नाइंसाफी है…’

बताते चलें कि इस टूर्नामेंट के आगाज होने से पहले ही आईसीसी ने साफ कर दिया था कि भारत दूसरा सेमीफाइनल गुयाना में खेलेगा, भले ही भारत का लीग स्टेज में रैंक कैसी भी हो… साथ ही आईसीसी ने इसके पीछे कोई अधिकारिक कारण नहीं बताया. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि आईसीसी ने यह फैसला भारतीय फैंस को ध्यान में रखकर किया. माइकल वॉन ने ट्वीट में लिखा है- निश्चित रूप से ये सेमीफाइनल गुयाना में होना चाहिए था, लेकिन क्योंकि पूरा टूर्नामेंट भारत को ध्यान में रखकर बनाया गया है, तो ये बाकी टीमों के साथ बहुत ही नाइंसाफी है.

वहीं, इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई. पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम 11.5 ओवर में महज 56 रनों पर सिमट गई. जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 8.5 ओवर में 1 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *