सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

नए साल में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया

2 मिनट पढ़ें

टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा खत्म हो गया है। मीरपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भले ही टीम इंडिया को रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर की पारी ने जीत दिला दी हो, लेकिन टीम के प्रदर्शन को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सामने 145 रन का लक्ष्य था, लेकिन उसे हासिल करने में बल्लेबाजों ने हाथ खड़े कर दिए वो तो भला हो अश्विन और अय्यर का जिन्होंने 8वें विकेट के लिए 71 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी।

इस जीत के साथ ही टीम ने वनडे सीरीज में हार का बदला भी ले लिया और टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ा दिया।2023 का साल टीम इंडिया के लिए बेहद खास है क्योंकि इस साल टीम को वर्ल्ड कप खेलना है। इसकी शुरुआत श्रीलंका दौरे से हो जाएगी। जनवरी के शुरुआत में ही श्रीलंका की टीम, भारत दौरे पर आ रही है, जहां वह T20I के अलावा वनडे सीरीज खेलेगी।

टी20 सीरीज की शुरुआत 3 जनवरी से शुरू हो जाएगा जबकि वनडे सीरीज की शुरुआत 10 जनवरी हो जाएगी।हार्दिक की कप्तानी में टीम इंडिया चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहे रोहित शर्मा का T20I में भी खेलना मुश्किल लग रहा है।इसका मतलब है कि टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में एशियन चैंपियन श्रीलंका की टीम से भिड़ेगी। पहले 3 मैच की T20I सीरीज होगी उसके बाद 3 वनडे मैच की सीरीज भी खेली जाएगी। उम्मीद है कि रोहित शर्मा वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि अभी इसके लिए टीम का एलान नहीं किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *