सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Hockey World Cup: कड़े मुकाबले में न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया हुई वर्ल्ड कप से बाहर, टूटा करोड़ों फैन्स का सपना

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

मेजबान भारत हॉकी विश्व कप 2023 के नॉकआउट दौर में पहुंचने से चूक गया है। भारत को बेहद रोमांचक क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया और अंतिम-8 में पहुंच गया। भारतीय टीम एक समय मुकाबले में 3-1 से आगे थी लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने न सिर्फ वापसी कर स्कोर 3-3 से बराबर किया बल्कि शूटआउट में जीत दर्ज कर भारतीय टीम और फैंस के दिल तोड़ दिए। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और शुरुआती हाफ में एक समय 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड को वापसी का मौका दे दिया।

अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारने वाली भारतीय टीम मुकाबले की शुरुआत से ही इस मैच को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। मुकाबले की शुरुआत से ही न्यूजीलैंड ने भारत को बराबर की टक्कर दी। पहले क्ववार्टर में कोई गोल नहीं हुआ जिसके बाद दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में ललित कुमार उपाध्याय ने गोल कर डेडलॉक तोड़ा। 24वें मिनट में पेनल्टी कॉनर को सुखजीत सिंह की बदौलत गोल में बदला और भारत 2-0 से आगे हो गया। जैसे ही टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त मिली, न्यूजीलैंड ने हमले तेज कर दिया। इसका फायदा उसे चार मिनट बाद ही मिल गया। 28वें मिनट में सैम लेन ने गोलकर भारत के अंतर को कम कर दिया। हाफटाइम भारत 2-1 से आगे था। इसके बाद उसने 40वें मिनट में एक और गोल किया। वरुण कुमार ने पेनाल्टी कॉर्नर पर बेहतरीन गोल किया। 3-1 की बढ़त के बाद ऐसा लगा था कि अगले 20 मिनट टीम इंडिया आसानी से पार कर जाएगी, लेकिन न्यूजीलैंड के इरादे कुछ और थे।

न्यूजीलैंड के लिए केन रसेल ने 43वें और सीन फैंडले ने 49वें मिनट में गोल कर स्कोर को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। यहां से एक भी गोल नहीं हो सका। 60 मिनट तक स्कोर 3-3 पर रहने के बाद मैच पेनाल्टी शूटआउट में पहुंच गया। वहां टीम इंडिया के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कृष्ण पाठक ने मिलकर कुल चार बचाव किए। इसके बावजूद भारत को जीत हासिल नहीं हुई। न्यूजीलैंड ने हॉकी की तरह क्रिकेट में भी भारत का सपना तोड़ा है। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया दमदार खेल दिखा रही थी। लेकिन सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ ही हार मिली थी। 2021 में हुए टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हारी थी। इसके अलावा 2021 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप राउंड में भी न्यूजीलैंड से हारने के साथ ही भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी।

Advertisement

हॉकी विश्व कप से बाहर होने के साथ ही भारत का 1975 के बाद पदक जीतने का सपना भी टूट गया। भारत अगर इस मैच को जीत लेता तो वह क्वार्टर फाइनल में 24 जनवरी को बेल्जियम के खिलाफ खेलता। अब न्यूजीलैंड उस मुकाबले में गत चैंपियन टीम का सामना करेगी। ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण भारत सीधे क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच सका था। उसे पूल सी में तीसरे पायदान पर रहने वाली न्यूजीलैंड का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया हॉकी रैंकिंग में छठे और न्यूजीलैंड 12वें स्थान पर है। ऐसे में लग रहा था भारत आसानी से मैच को जीत लेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *