सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ पांच साल बाद टी20 में हारी टीम इंडिया

3 मिनट पढ़ें

भारतीय महिला टीम एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 13 रन से हार गई। टीम इंडिया की मौजूदा एशिया कप में यह पहली हार है। इससे पहले भारत ने अपने पिछले तीनों मैच में जीत हासिल की थी। टूर्नामेंट के 13वें मैच में आज पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन बनाए। निदा डार के नाबाद अर्धशतक के बावजूद पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ छह विकेट पर 137 रन ही बना सकी। पाकिस्तानी बल्लेबाजों का हालांकि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ यह सुधरा प्रदर्शन रहा। उन्होंने 37 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। उनके अलावा पाकिस्तान की कप्तान बिसमाह मारूफ ने 32 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने 58 गेंद में 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई। भारतीय गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा सबसे सफल रहीं जिन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए, दीप्ति ने पहले पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली (17 रन) को स्टंप आउट कराया और फिर दो गेंद बाद ओमेमा सोहिल को शून्य पर पगबाधा आउट किया। बिस्माह भी आठ रन पर भाग्यशाली रहीं जब अंपायर ने राजेश्वरी गायकवाड़ की पगबाधा की अपील को ठुकरा दिया। वह पगबाधा आउट दिख रही थीं। पाकिस्तान ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 61 रन बनाए। निदा ने डी हेमलता पर एक चौका और एक छक्का जड़ा जिससे इस ओवर में 15 रन बने. दीप्ति के अलावा पूजा वस्त्राकर ने दो और रेणुका सिंह ने एक विकेट लिया। भारतीय क्षेत्ररक्षण भी कई मौकों पर लचर रहा जिसमें स्थानापन्न शेफाली वर्मा ने स्टंपिंग का आसान मौका भी गंवाया। एशिया कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम की टी20 में यह पहली हार है। वहीं, पाकिस्तान से टी20 क्रिकेट में कुल तीसरी हार है। इससे पहले दोनों हार टी20 वर्ल्ड कप में मिली थी। 2012 में श्रीलंका के गॉल और 2016 में दिल्ली में हार मिली थी। दोनों मुकाबलों में मिताली राज कप्तान थीं। इस तरह हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार पाकिस्तान से टी20 मैच हारी है।पाकिस्तान की पारी की बात करें तो निदा डार ने सबसे ज्यादा नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए। इस दौरान एक छक्का भी लगाया। निदा के अलावा कप्तान बिस्माह मारूफ ने 32 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर को दो सफलता मिली। रेणुका सिंह एक विकेट लेने में सफल रही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *