शिक्षक दिवस समारोह व एलुमिनी मीट का हुआ सफल आयोजन
* पुनीत शर्मा रेखा रानी नें किया उद्घाटन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली नगर निगम, शिक्षा विभाग, शाहदरा उत्तरी क्षेत्र द्वारा प्रायोजित क्षेत्रीय शिक्षक दिवस एवं एलुमिनी मीट कार्यक्रम का आयोजन निगम विद्यालय गढ़ी मैंढू (सह-शिक्षा) में किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित करते हुए वार्ड समिति शा. उ. क्षेत्र के अध्यक्ष पुनीत शर्मा , बाल एवं महिला विकास समिति की अध्यक्ष तथा निगम पार्षद भजनपुरा रेखा रानी , उप-निदेशक शिक्षा शिवकुमार व अस्सिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सतनाम सिंह तथा विद्यालय प्रमुख ललित गोस्वामी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में निगम विद्यालय गढ़ी मैंढू, आवासीय परिसर व सुन्दर नगरी एम ब्लॉक की छात्राओं ने मनमोहन सरस्वती वंदना व लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में कार्यरत उच्च पदों पर आसीन कुल 15 एलुमिनी को आमंत्रित किया गया। जिनमें मुख्य रूप से आई पी एस प्रेम प्रकाश (ए डी जी यू पी पुलिस) लेखराज एडिशनल रजिस्ट्रार, दिल्ली सरकार, वरुण शर्मा , कार्यपालक दंडाधिकारी करावल नगर, प्रवक्ता हिंदी सुमनलता, भारत भूषण, सहायक निदेशक उद्यान विभाग, सचिन कुमार कंसल, सेक्सन ऑफिसर, रक्षा मंत्रालय आदि उपस्थित हुए। जिनको उपस्थित अतिथियों द्वारा शाल, प्रमाण पत्र व पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ललित गोस्वामी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डी डी ओ ध्रुव शाह , विद्यालय निरीक्षक पवन खेड़ा , विभिन्न विद्यालयों के 20 से अधिक प्रधानाचार्य, लगभग 30 अध्यापक व समस्त मेंटोर उपस्थित हुए।



