सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘गदर 2′ के तारा सिंह भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बोले,’झगड़े नहीं होने चाहिए, ये सियासी खेल…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बोले ‘गदर 2’ के तारा सिंह, कहा- ‘झगड़े नहीं होने चाहिए, ये सियासी खेल…’

गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च पर सनी देओल ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के बारे में बात की. जिसके बाद से उनका स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) का ट्रेलर बुधवार को लॉन्च हो गया है. इसके ट्रेलर लॉन्च के लिए एक बड़ा इवेंट रखा गया था. जिसमें पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई थी. गदर 2 के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है. खास बात ये है कि इसे कारगिल विजय दिवस पर लॉन्च किया किया. सनी देओल से ट्रेलर लॉन्च पर भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर सवाल पूछा गया. सनी देओल का जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च पर सनी देओल ने भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर कहा- कुछ ले जाने या लेने-देने की बात नहीं होती है. बात होती है इंसानियत की. झगड़े नहीं होने चाहिए. दोनों तरफ उतना ही प्यार है. ये सियासी खेल होता है जो सब नफरतें पैदा करता है. और वो ही आप देखेंगे इस फिल्म में भी. जनता कोई नहीं चाहती कि एक दूसरे के साथ हम झगड़ा करें. आखिर है तो सब इसी मिट्टी से ही.

सनी देओल हुए इमोशनल

Advertisement

सनी देओल गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च पर इमोशनल हो गए थे. उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी आंखों से आंसू छलकते नजर आ रहे हैं. जिसके बाद अमीषा पटेल उनके आंसू पोछने के लिए आती हैं. दरअसल जब सनी देओल स्टेज पर आए तो उनके फैंस बोलने लगे-‘पाजी तुसी हमारी जान हो, हिन्दुस्तान की शान…हिंदुस्तान जिंदाबाद..’ इसके बाद उनके आंसू छलक गए थे.

ये है गदर 2 की कहानी

गदर 2 के ट्रेलर में दिखाया गया है कि तारा सिंह अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाएंगे. जहां जाकर वह खूब धमाल मचाने वाले हैं. ये फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है.

गदर 2 की बात करें तो ये 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसका डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है. इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट साबित हुआ था जो 22 साल पहले आया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *