सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

तनुश्री दत्ता ने कहा- ‘अगर मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर और उनके माफिया दोस्त होंगे जिम्मेदार’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सनसनी मचा दी है। तनुश्री दत्ता ने कहा कि अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो नाना पाटेकर और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार होंगे। देश में मीटू मूवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था, ने एक पोस्ट साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, अभिनेत्री ने परेशान होने की बात कही है। तनुश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर के साथ लंबा-चौड़ा नोट साझा किया। तनुश्री लिखती हैं, ‘अगर मुझे कभी कुछ होता है तो बता दूं कि मीटू के आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील व साथी और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार होंगे। कौन हैं बॉलीवुड माफिया? वही लोग जिनके नाम SSR मौत के मामले में बार-बार सामने आए। उनकी फिल्में ना देखें, उनका पूरी तरह से बायकॉट करें। इंडस्ट्री के चेहरों, पत्रकारों के पीछे जाइए जिन्होंने मेरे बारे में फर्जी खबरें फैलाईं। पीआर के लोग भी इसमें शामिल थे। सबके पीछे जाइए। उनकी जिंदगी को नर्क बना दीजिए क्योंकि उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया है। कानून और न्याय भले ही फेल हो गया हो लेकिन मुझे महान राष्ट्र के बरे में पूरा भरोसा है। जय हिंद… बाय। फिर मिलेंगे।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *