सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

 कुशीनगर के बस्ती में डिप्टी एसपी गाड़ी को 2KM तक घसीटकर ले गया टैंकर

2 मिनट पढ़ें
बस्ती में सड़क दुर्घटना

 कुशीनगर के बस्ती में डिप्टी एसपी गाड़ी को 2KM तक घसीटकर ले गया टैंकर

 कुशीनगर के बस्ती में डिप्टी एसपी गाड़ी को 2KM तक घसीटकर ले गया टैंकर

बस्ती में कुशीनगर के डिप्टी एसपी की सरकारी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. गनीमत रही कि हादसे में तमकुही राज डिप्टी एसपी बाल-बाल बच गए. जितेन्द्र सिंह दो सिपाहियों के साथ बोलेरो से लखनऊ की तरफ जा रहे थे. मुंडेरवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बोलेरो को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बोलेरो आगे चल रहे टैंकर में जा घुसी. टैंकर चालक को हादसे की भनक तक नहीं लगी. हादसा इतना भयानक था कि डिप्टी एसपी जितेन्द्र सिंह की सरकारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. बेखबर चालक टैंकर चलाता रहा. बोलेरो टैंकर में फंसकर दो किलोमीटर तक घिसटती रही. पुलसकर्मी बचाव-बचाव चिल्लाते रहे.

हादसे का शिकार हुई सरकारी गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों ने दो किलोमीटर टैंकर का पीछा कर चालक को रुकने का इशारा किया. टैंकर नारियांव चौराहे के पास पहुंच चुक था. टैंकर में फंसी बोलेरो को ट्रैक्टर की मदद से खींचकर बाहर निकाला गया. हादसे की सूचना पाकर मौके पर मुंडेरवा पहुंच गई. पुलिस ने काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. घायल डिप्टी एसपी और दो अन्य सिपाहियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बाल- बाल बचे कुशीनगर डिप्टी एसपी

बस्ती एएसपी विनय चौहान ने बताया कि मुंडेरवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सरकारी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. बोलेरो में तमकुही राज डिप्टी एसपी जितेन्द्र सिंह दो सिपाहियों के साथ सफर कर रहे थे. अज्ञात वाहन ने पीछे से बोलेरो को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बोलेरो आगे चल रहे टैंकर में जा घुसी. डिप्टी एसपी समेत तीनों पुलिसकर्मियों को बोलेरो से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. वाहन को बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *