सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

तमिलनाडु के CM का आश्वासन:”हम अपने भाइयों की रक्षा करेंगे”

2 मिनट पढ़ें

“हम अपने भाइयों की रक्षा करेंगे”: प्रवासी मजदूरों को तमिलनाडु के CM का आश्वासन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के आरोपों की जांच के लिए तमिलनाडु में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया था.

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को बिहार के लोगों पर हमले की खबर पर कहा कि प्रवासी मजदूरों को डरने की जरूरत नहीं है. अगर कोई आपको धमकी देता है तो हेल्पलाइन पर कॉल करें. तमिलनाडु सरकार और लोग हमारे प्रवासी भाइयों की रक्षा के लिए खड़े होंगे. तमिलनाडु और बिहार के अधिकारियों ने दक्षिणी राज्य में बिहार के प्रवासी कामगारों पर हमलों के बारे में अफवाहें फैलाने वालों को चेतावनी भी दी है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि बिहार के अधिकारियों ने कहा कि वे स्थानीय अधिकारियों के साथ प्रवासी श्रमिकों से मिलेंगे. वहीं तमिलनाडु के जिलाधिकारियों ने हिंदी में अपील जारी कर प्रवासी श्रमिकों से कहा है कि वो डरने नहीं. बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के बारे में अफवाहों की जांच के लिए दोनों राज्यों की पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर भी रख रही है.

विधानसभा में हुआ हंगामा 

बिहार के मजदूरों पर हुए हमले की खबर पर बिहार विधानसभा में भी हंगामा हुआ था. बिहार विधानसभा में डिप्टी तेजस्वी यादव ने बीजेपी को चुनौती दी कि वह गृह मंत्रालय को मामले की जांच कराने के लिए कहें. यादव ने कहा कि तमिलनाडु पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पिटाई का वीडियो “निराधार” हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के आरोपों की जांच के लिए तमिलनाडु में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा विधानसभा परिसर के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए का, ‘‘मुझे लखीसराय के अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक प्रवासी से संकटपूर्ण कॉल मिली है. मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की हमारी मांग पर सहमति जताई.”

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और कल रवाना होंगे. सिन्हा ने यह भी कहा कि बिहार के अधिकारियों की एक टीम भी प्रतिनिधिमंडल के साथ जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *