सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Tamannah Bhatia ने काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका माथा, महादेव की भक्ति में लीन नजर आईं एक्ट्रेस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Tamannah Bhatia ने काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका माथा, महादेव की भक्ति में लीन नजर आईं एक्ट्रेस

तमन्ना भाटिया इन दिनों वाराणसी में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने काशी विश्वनाथ मंदिर का भी दौरा किया और इसकी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हमेशा सुर्खियों में रही हैं. तमन्ना को आखिरी बार मलयालम फिल्म ‘बांद्रा’ में देखा गया था. फिलहाल ‘बाहुबली 2’ एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश के वाराणसी की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं. अभिनेत्री ने हाल ही में काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया. इस दौरान तमन्ना महादेव की भक्ति में लीन नजर आईं

महादेव की भक्ति में लीन हुईं तमन्ना भाटिया

तमन्ना ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर महादेव की पूरा अर्चना की और माथा भी टेका. भोले बाबा की भक्ति में लीन एक्ट्रेस ने अपनी काशी विश्वनाथ मंदिर की यात्रा की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए तमन्ना ने कैप्शन में लिखा, “हर हर महादेव.” मंदिर में दर्शन के दौरान तमन्ना ग्रीन कलर के चिकनकारी सूट में नजर आईं. एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और उनकी सादगी फैंस का दिल जीत रही है.

Advertisement

तमन्ना ने कामाख्या मंदिर का भी किया था दौरा

वाराणसी जाने से पहले तमन्ना भाटिया ने असम के गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर का भी दौरा किया था. इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. बता दें कि तमन्ना वाराणसी में अपनी तेलुगु फिल्म ‘ओडेला 2’ की शूटिंग कर रही हैं. फिलहाल अभिनेत्री की पाइपलाइन में कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें ‘अरनमनई 4’, ‘वेदा’ और ‘स्त्री 2’ शामिल हैं.

तमन्ना को हाल ही में इंडस्ट्री में हुए थे 19 साल

इन सबके बीच बता दें कि तमन्ना भाटिया ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 19 साल पूरे किए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके लिए काजल अग्रवाल सहित कई ने बधाई भी दी थी. जिस पर आभार जताते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, “बहुत बहुत थैंक्यू काजू, इन सालों में आपका अटूट सपोर्ट और प्यार अविश्वसनीय से कम नहीं है. यह आप जैसे दोस्त हैं जो इस जर्नी को सार्थक बनाते हैं. मेरे सभी अमेजिंग फैंस का डेडिकेशन और समर्पण काफी इंस्पायरिंग रहा है और ये मेरे काम के पीछे ताकत है. मैं ऐसी फिल्में बनाना जारी रखने का वादा करती हूं जो आप सभी को पसंद आएं. अभी और कईं अमेजिंग साल आने वाले हैं जो प्यार और अनगिनत यादों से भरे हुए होंगे.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *