प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रहित में अपना सहयोग दें : संदीप कपूर
– हर्ष भारद्वाज –
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राष्ट्रहित में देश की जनता से अपील कर रहे हैं और उनकी अपील का जनता पर असर भी देखने को मिल रहा है | यह कहना है कृष्णा नगर से निगम पार्षद डेम्स कमेटी के चेयरमेन वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप कपूर का | संदीप कपूर कहते हैं राष्ट्रहित में देशवासियों को प्रधानमंत्री जी की अपील पर गंभीरता से मंथन करते हुए जितना सम्भव हो पर अमल कर राष्ट्र के प्रति अपना योगदान देना चाहिए | श्री कपूर कहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोना न खरीदने, ईंधन की खपत कम करने, स्वदेशी उत्पाद अपनाने और वर्क-फ्रॉम-होम को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन इलेक्ट्रिक वाहन और कार-पूलिंग का उपयोग करने का आह्वान किया है । प्रधानमंत्री नें विदेशी मुद्रा की बचत के लिए कम से कम एक साल तक सोना न खरीदने की सलाह दी है । उन्होंने वर्क-फ्रॉम-होम ईंधन और परिचालन लागत को कम करने के लिए जहाँ संभव हो, घर से काम को प्राथमिकता देने का आह्वान भी किया है । श्री मोदी नें विदेशी ब्रांडों के बजाय भारत में बने उत्पाद खरीदें की सलाह भी जनता को दी है । इसके साथ-साथ उन्होंने अनावश्यक विदेश यात्राओं और डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने का परामर्श भी लोगो को दिया है | प्रधानमंत्री नें रासायनिक उर्वरकों का उपयोग 50 फीसदी कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील भी की है | संदीप कपूर कहते हैं सभी राज्य सरकारों को भी चाहिए कि वो जल्द से जल्द सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई संचालित करने के आदेश जारी करें क्योंकि स्कूलों के लिए बड़ी संख्या में निजी वाहनों का इस्तेमाल होता है और यदि संभव हो तो लंबे समय के लिए स्कूलों को आनलाइन संचालित किया जाए तो पेट्रोल-डीजल की काफी बचत होना संभव है। कोशिश करें कि सभी देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन अपीलों को गंभीरता से लेते हुए अमल में लाने का प्रयास करें और राष्ट्रहित में अपना सहयोग दें। तभी हम और हमारा देश भविष्य में पैदा होने वाली समस्याओं से काफी हद तक बचने में सफल हो पाएंगे। हम सभी देशवासियों को यह भी चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता से परिपूर्ण इन अपीलों का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरपूर सहयोग करें।



