सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

शूटिंग के लिए आए दिल्ली के दर्जी,हैदराबाद की जूलरी और आगरा से जूते,इन 5 फिल्मों के कॉस्ट्यूम्स की कहानी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

इस फिल्म की शूटिंग के लिए आए दिल्ली के दर्जी, आगरा से जूते और हैदराबाद की जूलरी, दिलचस्प है इन 5 फिल्मों के कॉस्ट्यूम्स की कहानी

लीड कैरेक्टर से लेकर कुछ वक्त के लिए स्क्रीन पर दिखने वाले किरदार तक की पोशाकों और ज्वेलरी पर काम होता है. एक एक ड्रेस और ज्वेलरी पर बारीक काम करने के लिए मेकर्स जमीन आसमान एक कर देते हैं.

बड़े पर्दे पर किसी ऐतिहासिक फिल्म को देखना यानी कि खुद उस वक्त में पहुंच जाना. उस दौर के इतिहास को रियल बनाने के लिए अच्छे मेकर्स सारे इंतजाम करते हैं. आलीशान और बुलंद किले तानते हैं. युद्ध के इफेक्ट्स को रियल बनाने के लिए हाथी और घोड़ों का इस्तेमाल होता है. लीड कैरेक्टर से लेकर कुछ वक्त के लिए स्क्रीन पर दिखने वाले किरदार तक की पोशाकों और ज्वेलरी पर काम होता है. एक एक ड्रेस और ज्वेलरी पर बारीक काम करने के लिए मेकर्स जमीन आसमान एक कर देते हैं.

मुगल-ए-आजम

15वीं सदी के दौर को जिंदा करने के लिए फिल्म मेकर के. आसिफ ने माखनलाल एंड कंपनी को काम सौंपा था. दिल्ली से खास टेलर बुलवाकर कपड़े तैयार करवाए गए. जूतों के लिए आगरा से कलाकार आए और ज्वेलरी हैदराबाद से तैयार हुई.

जोधा अकबर

ऐश्वर्या को जोधा के रूप में पेश करने और ऋतिक रोशन को अकबर सा ग्रेट दिखाने के लिए डिजाइनर नीता लुल्ला ने कई दिनों तक अकबरनामा का अध्ययन किया था. इस किताब की हर एक तस्वीर को बारीकी से समझ कर ड्रेस और ज्वेलरी तैयार की गई.

Advertisement

बाजीराव मस्तानी

इस फिल्म में ड्रेस और ज्वेलरी डिजाइनिंग का काम संभाल रहीं अंजू मोदी ने चार सौ साल पुराने इतिहास पर रिसर्च कर लुक तैयार किए थे. बाजीराव के लिए मराठा लुक की स्टडी की गई थी और मस्तानी के लिए निजामी डिजाइनिंग समझी गई थी.

देवदास

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय को देवदास और पारो बनाने के लिए तीन तीन डिजाइनर्स ने दिन रात मेहनत की. 1930 से 1940 के दशक के बीच की बंगाली संस्कृति समझने के लिए नीता लुल्ला, अबू जानी-संदीप खोसला और रेजा शरीफी ने मिलकर काम किया.

डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी

फिल्म में डिटेक्टिव बने सुशांत सिंह राजपूत को बंगाली लुक देने के लिए डिजाइनर वंदना कटारिया ने 40 के दशक के बंगाली कल्चर पर बेस्ड ढेरों किताबें पढ़ीं. उसके बाद सुशांत सिंह राजपूत का लुक फाइनल किया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *