सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लाल जोड़ा-काला चश्मा पहन अपनी शादी पर पंजाबी कुड़ी बनीं तापसी पन्नू, साइकिल पर सवार दिखे मैथियास बोए

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

लाल जोड़ा-काला चश्मा पहन अपनी शादी पर पंजाबी कुड़ी बनीं तापसी पन्नू, साइकिल पर सवार दिखे मैथियास बोए

तापसी पन्नू और मैथियास बोए की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में तापसी पन्नू का ब्राइडल लुक और उनकी ब्राइडल एंट्री दिखाई दे रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने लॉन्ग टाइम विदेशी बॉयफ्रेंड मैथियास बोए से गुपचुप शादी रचा ली है. एक्ट्रेस ने बिना किसी को भनक लगे अपनी फैमिली, करीबी रिश्तेदारों और क्लोज फ्रेंड्स संग एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की है. शादी के बाद तापसी या मैथियास ने अब तक अपनी वेडिंग फोटोज शेयर नहीं की हैं. हालांकि अब एक्ट्रेस की शादी के छिपे वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक भी रिवील हो गया है.

तापसी पन्नू और मैथियास बोए की शादी का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में तापसी पन्नू का ब्राइडल लुक और उनकी ब्राइडल एंट्री दिखाई दी है. साथ ही वीडियो में कपल की वरमाला का पल भी देखा जा सकता है. अपने डी-डे के लिए तापसी पन्नू ने बेहद ट्रेडशनल लुक चुना था. वहीं मैथियास बोए भी पंजाबी दूल्हा बने खूब जच रहे थे.

नाचते-गाते वरमाला के लिए पहुंचीं तापसी

Advertisement

तापसी पन्नू के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का सूट पहना था. इसके साथ उन्होंने मैचिंग हैवी जूलरी, माथा पट्टी के साथ लाल चूड़ा भी पहना था. पंजाबी लुक के साथ अपनी शादी पर एक्ट्रेस ने काफी धासू एंट्री ली थी. अपनी सहेलियों के साथ एक्ट्रेस काला चश्मा लगाए पंजाबी गाने पर डांस करते हुए वेडिंग वेन्यू पर पहुंचीं और स्टेज पर पहुंचते ही अपने दूल्हे राजा को गले लगा लिया.

पंजाबी दूल्हा बने मैथियास बोए

दूल्हे राजा मैथियास बोए के लुक की बात करें तो वे एक ट्रेडिशनल पंजाबी दूल्हा बने. व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ उन्होंने पगड़ी पहनी और सहरा भी बांधा. इस लुक में मैथियास खूब जच रहे थे. वहीं वायरल वीडियो में मैथियास को आखिर में साइकिल से एग्जिट करते भी देखा जा सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *