सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

T20 World Cup 2022: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया

3 मिनट पढ़ें

ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के 32वें मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान की टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य था जो उसने 4 विकेट खोकर 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 66 रन की पारी धनंजय डी सिल्वा ने खेली। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने 25 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज राशिद खान रहे जिन्होंने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। राशिद के अलावा मुजीब उर रहमान ने एक विकेट लिया।

अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर ने दिखाया दम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर के अच्छे प्रदर्शन के दम पर उसने श्रीलंका के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा। अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 28, उस्मान गनी ने 27 और इब्राहिम जादरान ने 22 रन बनाए। नजीबुल्लाह जादरान ने 18, कप्तान मोहम्मद नबी ने 13 और गुलबदीन नायब ने 12 रनों का योगदान दिया। राशिद खान नौ और मुजीब उर रहमान एक रन बनाकर आउट हुए। अजमतुल्लाह ओमरजई तीन रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। लहिरू कुमारा ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। कसुन रजीता और धनंजय डी सिल्वा को एक-एक सफलता मिली।

धनंजय डी सिल्वा ने खेली 66 रन की पारी 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत सधी हुई रही। अफगानिस्तान को पहली सफलता दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मिली। मुजीब उर रहमान ने पथुम निसांका को क्लीन बोल्ड कर दिया। निसांका 10 गेंद पर 10 रन ही बना सके। वहीं श्रीलंका को दूसरा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर कुसल को गुरबाज के हाथों कैच करा दिया। कुसल मेंडिस ने 27 गेंद पर 25 रन बनाए। इस दौरान दो चौके और एक सिक्स लगाया। इसके बाद धनंजया डी सिल्वा और चरित असालंका ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। लेकिन तभी राशिद खान ने चरित असालंका को चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। असालंका 18 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका लगाया। इसके बाद क्रीज़ पर भानुका राजपक्षे आए और उन्होंने डी सिल्वा के साथ मिलकर धीरे-धीरे लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। टीम को जीत के लिए जब मात्र 3 रनों की जरूरत थी तब राजपक्षे मुजीब की गेंद पर रहमानुल्ला गुरबाज को कैच दे बैठे। राजपक्षे ने 14 गेंद पर 18 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने दो और मुजीब उर रहमान ने दो विकेट चटकाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *