Home दिल्ली-एनसीआर स्वाति गुप्ता की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट

स्वाति गुप्ता की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट

0
5

स्वाति गुप्ता की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली (स्पर्श भारद्वाज ) : दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य नियुक्त किए जाने के उपरांत स्वाति गुप्ता ने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने स्वाति गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके प्रशासनिक अनुभव, सामाजिक सेवा और जनहित के प्रति समर्पण का लाभ दिल्ली के बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास में मिलेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वाति गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ तथा समान अवसर मिलना उसका अधिकार है। उन्होंने विशेष रूप से यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम पोस्को एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन, बाल यौन शोषण एवं उत्पीड़न के मामलों में त्वरित सहायता, पीड़ित बच्चों के पुनर्वास, जागरूकता अभियान तथा संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।स्वाति गुप्ता भारतीय स्टेट बैंक में केंद्र सरकार द्वारा नामित निदेशक का दायित्व निभा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त वे पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पूर्व पार्षद, शिक्षा समिति की नामित सदस्य तथा विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों की अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। शिक्षा, कानून, प्रशासन तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनका अनुभव व्यापक एवं उल्लेखनीय रहा है।मुख्यमंत्री से हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान बाल अधिकार संरक्षण, पोस्को अधिनियम के प्रभावी अनुपालन, बाल सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने तथा बच्चों के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर विश्वास व्यक्त किया गया कि स्वाति गुप्ता के अनुभव, संवेदनशील दृष्टिकोण और सेवा भाव से दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग बच्चों के हितों की रक्षा के लिए और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here