सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट नें दिखाया आम आदमी पार्टी को आईना : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

सुप्रीम कोर्ट नें दिखाया आम आदमी पार्टी को आईना : मुकेश बंसल

– शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली ,एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला बहुत शानदार है और मैं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का पूरी तरह से सम्मान करता हूं। मुकेश बंसल ने कहा की जिस समय एल्डरमैन नियुक्त किए गए थे उस समय भी सही तरह से ही नियुक्त किए गए थे व कानून के दायरे में रहते हुए किए गए थे लेकिन नासमझ आम आदमी पार्टी पहुंच गई सुप्रीम कोर्ट यह कहने की जब सरकार आम आदमी पार्टी की है तो मनोनित निगम पार्षद भी आम आदमी पार्टी के ही होने चाहिए। मुकेश बंसल ने आगे कहा की अब अगर आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को स्वीकार करते हुए स्टैंडिंग कमेटी व अन्य कमेटियों को गठित कर ले, तो इतना हो सकता है कि दिल्ली नगर निगम सही रास्ते पर आनी शुरू हो जाए। मुकेश बंसल ने कहा की दिल्ली नगर निगम में आज जो 250 निगम पार्षद है चाहे वह कांग्रेस के हो, भाजपा के हो, आम आदमी पार्टी के हो वह लगभग सभी निगम पार्षद परेशान है और वह परेशान इसलिए है क्योंकि जो काम दिल्ली नगर निगम में होना चाहिए वह नहीं हो रहा है क्योंकि निगम पार्षदों के पास फंड ही नहीं है,

मुकेश बंसल ने कहा की कोई कितना भी अन्याय करने की कोशिश कर ले कानून से बड़ा कोई नहीं होता, कानून न्याय जरूर करता है और मैं उम्मीद करता हूं की सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब दिल्ली नगर निगम अपने मूलभूत कार्यों को करना शुरू कर दे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *