Home मनोरंजन सुपर स्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का हैदराबाद में हुआ...

सुपर स्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का हैदराबाद में हुआ निधन

0
213

सुपरस्टार महेश बाबू की मां और अभिनेत्री इंदिरा देवी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार महेश बाबू की मां पिछले कुछ हफ्तों से अस्वस्थ थीं। उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन  आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। साल 2022 महेश बाबू के लिए दुखों को पहाड़ लेकर आया है। पहले साल की शुरुआत में उन्होंने अपने भाई रमेश बाबू को खो दिया और अब उन्हें अपने दिल के एक और सबसे प्रिय व्यक्ति से दूर होना पड़ा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। इसके बाद जुबली हिल्स के महाप्रस्थानम में दिन में अंतिम संस्कार होगा। महेश बाबू के परिवार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार, “दिग्गज अभिनेता कृष्णा की पत्नी और महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी का कुछ समय पहले निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमारी से पीड़ित थीं। उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह 9 बजे प्रशंसकों के दर्शन के लिए पद्मालय स्टूडियो में रखा जाएगा और बाद में महाप्रस्थानम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।” महेश बाबू का अपनी मां इंदिरा देवी से हमेशा एक खास लगाव रहा है। उनके पिता और सुपरस्टार कृष्णा गारू विजया निर्मला से दूसरी शादी की थी। इंदिरा देवी अपने पति कृष्णा गारू से अलग होने के बाद अकेली रह रही थीं, लेकिन महेश बाबू और परिवार के अन्य सदस्य अक्सर उनसे मिलने जाया करते थे। महेश बाबू हमेशा से अपनी मां इंदिरा देवी के काफी करीब रहे हैं। कृष्ण गारू और इंदिरा देवी के घर में जन्में महेश बाबू अपने घर में चौथे बच्चे हैं। आपको बता दें कि इसी साल महेश बाबू के भाई रमेश बाबू का भी स्वास्थ्य खराब होने की वजह से निधन हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here