सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

ऑरोन फिंच की टीम को हराकर प्लेऑफ में पहुंची सुपर किंग्स, जानिए लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल अपडेट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ऑरोन फिंच की टीम को हराकर प्लेऑफ में पहुंची सुपर किंग्स, जानिए लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल अपडेट

मंगलवार को टेक्सास सुपर किंग्स ने सैन फ्रॉन्सिस्को को हराया. वहीं, इस जीत के बाद फॉफ डु प्लेसी की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब तक तीन टीमें प्लेऑफ में पहंच चुकी है.

फॉफ डु प्लेसी की अगुवाई वाली टेक्सास सुपर किंग्स ने सैन फ्रॉन्सिस्को को हरा दिया. इस जीत के बाद टेक्सास सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंच गई है. अब तक तीन टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. जबकि चौथे स्थान के लिए एमआई न्यूयार्क और सैन फ्रॉन्सिस्को यूनिकार्न्स के बीच कड़ी टक्कर है. इसके अलावा सुनील नरेन की लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.

अब तक प्लेऑफ के लिए 3 टीमें पक्की, जबकि…

मेजर लीग क्रिकेट प्वॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो सीटल ऑर्कस टॉप पर काबिज है. अब तक इस टीम ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 जीत मिली है, जबकि 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह सीटल ऑर्कस के 6 प्वॉइंट्स हैं. वहीं, टेक्सास सुपर किंग्स प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. इस टीम ने 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह टेक्सास सुपर किंग्स 6 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है.

Advertisement

प्वॉइंट्स टेबल में बाकी टीमें कहां हैं?

वाशिंगटन फ्रीडम प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. अब तक इस टीम ने 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इस तरह सीटल ऑर्कस, टेक्सास सुपर किंग्स और वाशिंगटन फ्रीडम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. जबकि प्लेऑफ के लिए चौथी टीम का फैसला होना है. इस रेस में कॉयरन पोलार्ड की एमआई न्यूयार्क और सैन फ्रॉन्सिस्को यूनिकार्न्स है. फिलहाल, दोनों टीमों के 4-4 प्वॉइंट्स हैं. हालांकि, एमआई न्यूयार्क ने 4 मुकाबले खेले हैं, जबकि सैन फ्रॉन्सिस्को यूनिकार्न्स 5 मैच खेल चुकी है.

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स रेस से बाहर…

वहीं, सुनील नरेन की कप्तानी वाली लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. अब तक लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 हार मिली है, जबकि महज 1 मुकाबले में जीत नसीब हुई है. इस तरह लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स प्वॉइंट्स टेबल में 2 प्वॉइंट्स के साथ छठे नंबर पlर काबिज है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *