सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सनी देओल ने हेमा मालिनी की बेटियों के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘वो मेरी बहनें हैं…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

हेमा मालिनी की बेटियों के साथ रिश्ते पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘वो मेरी बहनें हैं…’

Sunny Deol BREAKS SILENCE on Equation With Hema Malini Family

कॉफी विद करण 8 में सनी देओल और बॉबी देओल आए हैं. शो में सनी ने ईशा देओल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की.

कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan 8) में सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) आए हैं. शो का नया एपिसोड रिलीज हो चुका है. जिसमें सनी और बॉबी अपनी फैमिली के बारे में बात करते हुए नजर आए. सनी देओल की हाल ही में फिल्म गदर 2 रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. गदर 2 के साथ देओल फैमिली में खुशियां भी आ गई हैं. सनी देओल ने अपनी बहनों ईशा और अहाना के साथ रिश्ते पर बात की.

सनी देओल की गदर 2 अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के साथ सनी और बॉबी का ईशा और अहाना ने रियूनियन हुआ है. पहली बार देओल ब्रदर और सिस्टर साथ में नजर आए. ईशा ने अपने खास दोस्तों के लिए गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थीं. जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल पहुंचे थे.

Advertisement

गदर 2 की सक्सेस पर बोले बॉबी

देओल फैमिली ने गदर 2 की सक्सेस कैसे सेलिब्रेट की इस बारे में बॉबी ने कहा- ये सब करण की शादी के साथ शुरू हुआ था. हम कभी अपनी फैमिली के साथ ऐसे सामने नहीं आए. हम बहुत शर्मीले हैं लेकिन हम शादी में आए किसी भी गेस्ट को वीडियो बनाने से नहीं रोक सके. हमे उन वीडियोज की वजह से लोगों का बहुत प्यार मिला क्योंकि लोगों ने देखा की हम कैसे हैं. मुझे लगता है द्रिशा, हमारी बेटी लक लेकर आई है. भाइया करण की शादी में डांस कर रहे थे फिर गदर 2 आई. मैंने कभी अपने भाई को इतना डांस करते हुए नहीं देखा था.

ईशा के साथ रिश्ते पर बोले सनी देओल

ईशा और अहाना देओल के साथ इक्वेशन पर सनी देओल ने कहा- वो मेरी बहनें हैं. ये ही है जो है, ये कोई भी नहीं बदल सकता है. वो बहुत खुश थे. इन सबके बीच सबसे खूबसूरत चीज ये हुई कि फिल्म सक्सेसफुल हो गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *