सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सुनील शेट्टी ने महेश बाबू के बयान पर दिया करारा जवाब बॉलीवुड पर छिड़ी बहस

2 मिनट पढ़ें
सुनील शेट्टी ने महेश बाबू के बयान पर दिया करारा जवाब बॉलीवुड पर छिड़ी बहस

सुनील शेट्टी ने महेश बाबू के बयान पर दिया करारा जवाब बॉलीवुड पर छिड़ी बहस

Advertisement

पिछले कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री में साउथ वर्सेज बॉलीवुड पर बहस छिड़ी हुई है। पहले अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। इसके बाद साउथ स्टार महेश बाबू ने हिंदी फिल्मों और बॉलीवुड को लेकर बयान दिया था। एक्टर ने कहा था कि वह हिंदी फिल्मों में काम करके अपना वक्त बर्बाद नहीं करना चाहते हैं और बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है। एक्टर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फिर से बहस छिड़ गई और कई सेलेब्स ने इस पर रिएक्ट किया।

एक्टर सुनील शेट्टी ने महेश बाबू के बयान पर करारा जवाब दिया

अब एक्टर सुनील शेट्टी ने महेश बाबू के बयान पर करारा जवाब दिया है। एक्टर सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि बॉलीवुड वर्सेज साउथ फिल्म इंडस्ट्री का सीन सोशल मीडिया पर बनाया गया है। सभी भारतीय हैं और अगर डिजिटल प्लेटफॉर्म को देखा जाए तो वहां भाषा नहीं सिर्फ कंटेंट मैटर करता है। सच तो ये है कि दर्शक फैसला ले रहे हैं कि उन्हें क्या देखना है क्या नहीं।

Advertisement

मैं भी साउथ से आता हूं लेकिन मेरी कर्मभूमि मुंबई है

सुनील शेट्टी आगे कहते हैं, ‘मैं भी साउथ से आता हूं लेकिन मेरी कर्मभूमि मुंबई है और इसलिए हमें मुंबईकर कहा जाता है। अब दर्शक ये फैसला ले रहे हैं कि उन्हें कौन सी फिल्म देखनी चाहिए और कौन सी फिल्म देखनी चाहिए। हमारी समस्या ये है कि हम ऑडियन्स को भूल चुके हैं। सिनेमा हो या ओटीटी…बाप, बाप रहेगा और बाकि के फैमिली मेंबर्स, सिर्फ मेंबर्स रहेंगे। बॉलीवु तो हमेशा बॉलीवुड ही रहेगा और हमें सोचना चाहिए कि इस वक्त कंटेंट ही किंग है। अगर आप इंडिया को पहचानेंगे तो बॉलीवुड के हीरोज को भी पहचान ही लेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *