सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 2 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट पर खेला ऐसा खेल कि झल्लाए फैंस, बोले- ‘बैठकर लौकी छिलवा रहे हो…’

3 मिनट पढ़ें

‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट पर खेला ऐसा खेल कि झल्लाए फैंस, बोले- ‘बैठकर लौकी छिलवा रहे हो…’

प्राइम वीडियो ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पंचायत सीजन 3 टीजर वीडियो शेयर किया है. मेकर्स ने बड़े ट्विस्ट के साथ सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस की जिससे फैंस भड़क गए हैं.

‘पंचायत सीजन 3’ बहुत जल्द ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. ये साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज में से एक है. पंचायत सीजन 3 सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. पहले जहां पंचायत सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो वहीं अब मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. मेकर्स ने बड़े ट्विस्ट के साथ ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट अनाउंस की है.

दरअसल प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पंचायत सीजन 3 टीजर वीडियो शेयर किया है और कहा है कि panchayat3date.com पर जाकर लॉकी हटाइए और सीरीज की रिलीज डेट जानिए. लेकिन यह सिर्फ एक मजाक साबित हुआ. क्योंकि लिंक खोलने के बाद लौकी और कुछ कैप्शन के अलावा कुछ नहीं दिखा. मेकर्स का ये मजाक झेलने के बाद फैंस चिढ़ गए हैं और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

मजाक से झल्लाए फैंस

पंचायत सीजन 3 टीजर वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा- ‘बैठकर लौकी छिलवा रहे हो, और कितना तड़पाओगे.’ दूसरे शख्स ने लिखा- ‘डेट जानने के लिए जी-मेल एक्सेस चाहिए, सच में प्राइम वीडियो. अगली बार बेहतर तरीके से चिढ़ाना.’ इसके अलावा एक शख्स ने लिखा- ‘गुमराह करना बंद करो सीधा-सीधा पूछता है कब निकलेगा.’

‘देख रहा है ना बिनोद कैसे सताया जा रहा है…’

एक यूजर ने कमेंट किया- ‘प्राइम को अनफॉलो करने का टाइम आ गया.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘कितना बड़ा वाला चोमू है प्राइम. सुबह से दिमाग खराब कर रखा है. बड़ा नौटंकी मत कर. देख रहा है ना बिनोद कैसे सताया जा रहा है.’

‘पंचायत 3’ के बारे में

‘पंचायत 3’ की कहानी की बात करें तो ये शहर से आए एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी है, जो गांव में नौकरी करने पर खुद को अपनी जड़ों से बाहर महसूस करता है. अपनी डिग्री पूरी करने के बाद उसे उत्तर प्रदेश के एक गांव फुलेरा में ग्राम पंचायत के सचिव की नौकरी मिलती है. सीरीज गांव के रीति-रिवाजों और जिंदगी से अनजान इस शख्स का एक्सपीरियंस दिखाती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *