सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘घूमर’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, अभिषेक बच्चन संग सयामी खेर की केमिस्ट्री ने किया इंप्रेस 

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘लाइफ लॉजिक नहीं मैजिक का खेल है, ‘घूमर’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, अभिषेक बच्चन संग सयामी खेर की केमिस्ट्री ने किया इंप्रेस 

आर बाल्कि के निर्देशन में बनी फिल्म घूमर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें अभिषेक बच्चन और सयामी खेर दमदार भूमिका में नजर आ रहे हैं.

‘लाइफ मैजिक का खेल है..’, जी हां आर बाल्कि की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘घूमर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस दमदार ट्रेलर में अभिषेक बच्चन और सयामी खेर की शानदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है. शुक्रवार को रिलीज किए गए इस ट्रेलर में अभिषेक बच्चन कोच तो वहीं सयामी एक दिव्यांग क्रिकेटर का रोल प्ले करती नजर आ रही हैं जो एक वक्त पर आत्महत्या करने की कोशिश करती है और बाद में देश की शानदार खिलाड़ी बनती हैं.

ट्रेलर में दिखी सयामी-अभिषेक की कोच और खिलाड़ी की जोड़ी

इस फिल्म के ट्रेलर कुछ देर पहले ही रिलीज किया गया है. जो लोगों को खासी पसंद आ रहा है. कोच के रूप में अभिषेक बच्चन दमदार एक्टिंग करते तो सयामी खेर एक खिलाड़ी के रुप में इसे खास बना रही हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की पर आधारित है जो दिव्यांग है और एक हाथ न होने की वजह से जिंदगी में कई परेशानियों का सामना करती है. एक वक्त तो ऐसा आता है जब वो मरना चाहती है, लेकिन एक हाथ न होने की वजह से वो ये भी नहीं कर पाती. फिर उसे उसके कोच (अभिषेक बच्चन) देश के लिए खेलने की सलाह देते हैं.

बाएं हाथ की खिलाड़ी बनने के लिए मुरली कार्तिक से ली ट्रेनिंग

Advertisement

सयामी इस फिल्म में बाएं हाथ की बॉलर का रोल प्ले कर रही हैं जो दिव्यांग होती है. इसके लिए सयामी को ट्रेलिंग लेने की सख्त जरुरत थी क्योंकि वो अपनी जिंदगी के आम काम दाएं हाथ से ही करती हैं. ऐसे में इस खास ट्रेनिंग को सयामी ने मुरली कार्तिक से लिया है. जो अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं.

अमिताभ बच्चन भी आएंगे नजर

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो फिल्‍म ‘घूमर’ में अभिषेक के साथ उनके सुपरस्‍टार फादर अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) भी नजर आएंगे. आर बाल्कि के साथ उन्‍होंने ‘पा’ जैसी कई शानदार फिल्‍में की हैं. बताया जा रहा है कि फिल्‍म में अमिताभ एक कमेंटेटर की भूमिका में नजर आ सकते हैं. सूत्र के मुताबिक, अमिताभ फिल्‍म के लास्‍ट शेड्यूल का हिस्‍सा होंगे.

अभिषेक (Abhishek Bachchan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इससे पहले ‘दसवी फेल’ में यामी गौतम और निम्रत कौर के साथ नजर आए थे. यहे फिल्म OTT प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म को लेकर अमिताभ की काफी तारीफे भी हुई थीं. इसके अलावा अभिषेक ‘ब्रिद: इनटू द शैडोज’ के नए सीजन के साथ भी वापसी कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *