सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

वेब सीरीज ‘काठमांडू कनेक्शन सीजन 2’ का दमदार टीजर रिलीज

2 मिनट पढ़ें

सोनी लिव की वेब सीरीज ‘काठमांडू कनेक्शन’ के पहले सीजन के बाद दर्शकों को इसके दूसरे भाग का भी बेसब्री से इंतजार है। अब मेकर्स ने ‘काठमांडू कनेक्शन सीजन 2’ का टीजर भी रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। कुछ ही देर के इस टीजर में जबरदस्त थ्रिलर दिखाया गया है।टीजर की शुरुआत में 1992 लिखा देखा जा सकता है, यानी कहानी इसी दशक के इर्द-गिर्द सेट की गई है। वहीं अगले ही सीन में कुछ आवाज सुनाई देने के बाद संदिग्ध लोग प्लेन में सवार होते हैं, जिनके बैग में बंदूके भी हैं और अचानक गन पॉइंट पर वह प्लेन हाईजैक कर लेते हैं।

‘काठमांडू कनेक्शन 2’ के टीजर में न सिर्फ प्लेन हाईजैक बल्कि बम ब्लास्ट भी दिखाया गया है। टीजर में देखा जा सकता है कि अक्षा परदसनी (जिन्होंने पहले सीजन में भी अहम किरदार अदा किया था) के पास कॉल आती है और एक शख्स उन्हें फोन पर जानकारी दे ही रहा होता है कि गोलियों की आवाज आती है। इसके बाद बड़ा धमाका होता है। मेकर्स की तरफ से साझा किए गए टीजर के साथ कैप्शन दिया गया है, एक विमान अपहरण, एक समझौता, शांति सम्मेलन और देश की संप्रभुता पर हमला! इनमें क्या है कनेक्शन?। इसके साथ ही मेकर्स ने जानकारी दी है की यह सीजन भी  जल्दी ही रिलीज होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *