Home Breaking News दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर छपरा में पथराव, कई घायल, 2 दिन...

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर छपरा में पथराव, कई घायल, 2 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद

0
164

छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव, कई घायल, 2 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद

बिहार: छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, 2 दिनों  तक इंटरनेट बैन

बेगूसराय के बाद अब बिहार के छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव की घटना हुई है. शुक्रवार (27 अक्टूबर) की सुबह नई बाजार में हुई पथराव की घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है. ऐसे में स्थिति को देखते हुए जिले में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. घटनास्थल पर पर्याप्त बल और दंडाधिकारी कैंप कर रहे हैं. वहीं अफवाहों को रोकने के लिए सदर अनुमंडल में 02 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बंद करने का आदेश दिया गया है. विधि-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है.

जिला पुलिस के एक्स हैंडल से जानकारी दी गई कि, “दिनांक 27.10.2023 को सुबह करीब 5:00 बजे भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार के सामने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के लिए गुजर रहे जुलूसों द्वारा जोर से डीजे बजाया गया एवं इसके विरोध में असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया. प्रशासन और पुलिस द्वारा पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया. शेष सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया. इस संबंध में वीडियोग्राफी से असामाजिक तत्वों की पहचान कर कांड दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here