Home दिल्ली-एनसीआर अटल कैंटीन शुरू होने से मिलेगी गरीब लोगो को राहत : दीपक...

अटल कैंटीन शुरू होने से मिलेगी गरीब लोगो को राहत : दीपक गाबा

0
94
दीपक गाबा
अटल कैंटीन शुरू होने से मिलेगी गरीब लोगो को राहत : दीपक गाबा

अटल कैंटीन शुरू होने से मिलेगी गरीब लोगो को राहत : दीपक गाबा

रोजाना एक लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली के लोगो के लिए एक और शानदार योजना लेकर आ रही है जिससे दिल्ली की गरीब जनता को फायदा पहुंचेगा | और ऐसा कर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार अपने साल भर के शासन के भीतर ही एक और वादा पूरा करने जा रही है | उस योजना का नाम है अटल कैंटीन योजना जो कि जल्द शुरू होने जा रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा का |

दीपक गाबा कहते हैं भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे पूरा करके भी दिखाती है | दीपक गाबा कहते हैं दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर 25 दिसंबर को अटल कैंटीन स्कीम की शुरुआत करने जा रही है। राजधानी में 100 जगहों पर खुलने वाली इन कैंटीनों में सिर्फ 5 रुपये में खाने की थाली मिलेगी। श्री गाबा कहते हैं अटल कैंटीन में खाना भी शुद्ध बने इसके लिए भी सरकार प्रबंध कर रही है | गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी कैंटीनें सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में चलेंगी। दीपक गाबा कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नें सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना की जानकारी दे दी है |

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, गरीबों को 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन; आ रही  ये योजना | Delhi atal canteen scheme 5 rupees meal for poor | Dynamite News  Hindi

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह स्कीम आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए राहत बनेगी और सामाजिक समानता और सम्मान के सिद्धांत को मजबूत करेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि अटल कैंटीन को चलाने की जिम्मेदारी चयनित संस्थाओं को दी जाएगी। यहां दाल-चावल, सब्जी और रोटी की थाली परोसी जाएगी। हर कैंटीन में सुबह और शाम पांच -पांच सौ थालियां परोसी जाएंगी। यानी एक कैंटीन से रोज कुल एक हजार थालियां परोसी जाएंगी। इस तरह सरकार ने रोजाना एक लाख लोगों को अटल कैंटीन योजना के तहत भोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। यहां खाना डिजिटल टोकन सिस्टम से मिलेगा ताकि किसी स्तर पर गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। दीपक गाबा कहते हैं यह स्कीम दिल्ली में गरीब और मजदूर लोगों के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने का एक मजबूत कदम है।

दिल्ली में इस दिन से शुरू होगी अटल कैंटीन योजना, सिर्फ ₹5 में मिलेगा गरमागरम

उन्होंने कहा कि इस कैंटीन स्कीम के जरिए यह सुनिश्चित करना आसान होगा कि दिल्ली में कोई भी भूखा न रहे। सीएम ने कहा कि अटल जी कहते थे कि गरीबी सिर्फ पैसों की कमी नहीं बल्कि अवसरों की कमी भी है। इसी सोच के साथ यह पहल शुरू की जा रही है। दीपक गाबा कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार केवल प्रचार में विश्वास रखती थी लेकिन दिल्ली की भाजपा सरकार काम करने में विश्वास रखती है | भाजपा सरकार अपने नौ माह के शासन में जनता के हर वर्ग के लिए कोई कोई ना नई योजना लेकर आई है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here