सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जापान में आए भयंकर भूकंप से बचे एसएस राजामौली, बेटे ने बताया- ‘हम 28वें फ्लोर पर थे, जमीन हिलने लगी थी’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

जापान में आए भयंकर भूकंप से बचे एसएस राजामौली, बेटे ने बताया- ‘हम 28वें फ्लोर पर थे, जमीन हिलने लगी थी’

एसएस राजामौली अपने बेटे के साथ आरआरआर की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जापान गए हुए हैं. वहां उन्हें तेज भूकंप महसूस हुआ.

एसएस राजामौली इन दिनों अपनी फिल्म आरआरआर की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जापान गए हुए हैं. जापान में आरआरआर की स्पेशल स्क्रीनिंग है और राजामौली वहां लोगों के साथ फिल्म की टीम के साथ एंजॉय कर रहे हैं. राजामौली जापान में जहां लोगों से मिल रहे हैं और महेश बाबू के साथ अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं इसी बीच उन्होंने वहां भयानक भूकंप का अनुभव किया. जिसके बारे में राजामौली के बेटे ने जानकारी दी है.

जापान में 21 मार्च को बहुत तेज भूकंप आया था. ये भूकंप 5.3 मैग्नीट्यूड का था. राजामौली के बेटे कार्तिकेय ने अपनी स्मार्टवॉच की फोटो शेयर करके बताया है कि उन्हें भूकंप के समय कैसा लगा.

28वें फ्लोर पर बेटे के साथ थे राजामौली

Advertisement

कार्तिकेय ने एक्स पर लिखा- जापान में ‘अभी-अभी भयंकर भूकंप महसूस हुआ!!! 28वीं मंजिल पर था और धीरे-धीरे ज़मीन हिलने लगी और हमें यह समझने में थोड़ा समय लगा कि यह भूकंप था। मैं बस घबराने ही वाला था लेकिन आस-पास के सभी जापानी हिले नहीं जैसे कि अभी-अभी बारिश शुरू हुई हो!! भूकंप बॉक्स पर टिक का अनुभव.’ कार्तिकेय ने अपने पोस्ट में राजामौली और शोभू को टैग किया था.

फैंस को हुई चिंता

कार्तिकेय का ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस को चिंता हो गई थी. वो ढेर सारे कमेंट कर रहे थे. एक ने लिखा- मैं खुश हूं कि आप सेफ हैं. इतनी स्ट्रॉन्ग शेकिंग के बाद आप जरुर सरप्राइज हो गए होंगे. भूकंप शायद आता रहे तो ध्यान रखिए. अपना स्टे एंजॉय कीजिए. वहीं दूसरे ने लिखा-मुझे ख़ुशी है कि आप सभी सुरक्षित हैं. झटके आ सकते हैं, इसलिए प्लीज आज सावधान रहें.

राजामौली और आरआरआर को जापान में ढेर सारा प्यार मिला है. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. ऑडियन्स ने इस फिल्म को ढेर सारा प्यार दिया है. फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट , अजय देवगन अहम किरदार निभाते नजर आए थे. इस फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम किया है. फिल्म के गाने नाटू नाटू को ऑस्कर से नवाजा गया था. जिसके बाद से इस फिल्म को लेकर हाइप बहुत बढ़ा हुआ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *