सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

एसएस राजामौली ने पूरा किया जूनियर एनटीआर से किया वादा, ‘आरआरआर’ की सक्सेस पार्टी में किया जमकर डांस

3 मिनट पढ़ें
एसएस राजामौली ने पूरा किया जूनियर एनटीआर से किया वादा, 'आरआरआर' की सक्सेस पार्टी में किया जमकर डांस

एसएस राजामौली ने पूरा किया जूनियर एनटीआर से किया वादा, 'आरआरआर' की सक्सेस पार्टी में किया जमकर डांस

Advertisement

एसएस राजामौली ने पूरा किया जूनियर एनटीआर से किया वादा, ‘आरआरआर’ की सक्सेस पार्टी में किया जमकर डांस

एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एडवांस बुकिंग के हिसाब से इसके हिंदी संस्करण ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा छू लिया है और अब भी फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। देश के क्रांतिकारियों की इस दास्तां ने देश में ही नहीं विदेश में भी अपना डंका बजा दिया है। फिल्म की सफलता का जितना श्रेय कलाकारों को मिल रहा है तो उतना ही निर्देशक राजामौली को भी मिल रहा है। अब आरआरआर की इस शानदार सफलता के बाद फिल्म की सक्सेस पार्टी में भी निर्देशक राजामौली ने अपने डांस से चार चांद लगा दिए हैं।

फिल्म ‘आरआरआर’ की कहानी, शानदार ग्राफिक्स और जबरदस्त एक्शन तो दर्शकों को पसंद आ रही

फिल्म ‘आरआरआर’ की कहानी, शानदार ग्राफिक्स और जबरदस्त एक्शन तो दर्शकों को पसंद आ रही हैं, साथ ही फिल्म का गाना ‘नाटो नाटो’ भी धमाल मचा रहा है। फिल्म की सक्सेस पार्टी के इवेंट में फिल्म के कलाकार जूनियर एनटीआर और रामचरण भी अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे थे लेकिन निर्देशक एसएस राजामौली ने अपने डांस से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस पार्टी में एसएस राजामौली आरआरआर के गाने ‘नाटो नाटो’ के हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं और इस दौरान उनकी खुशी देखने लायक थी।

Advertisement

एसएस राजामौली ने अभिनेता जूनियर एनटीआर से वादा किया था

एसएस राजामौली ने अभिनेता जूनियर एनटीआर से वादा किया था कि वह ‘नाटो नाटो’ का हुक स्टेप करेंगे और फिल्म की सक्सेस पार्टी में उन्होंने ये वादा निभा भी दिया। राजामौली ने जिस गजब स्टाइल में एनर्जेटिक तरीके से डांस किया, सब देखते ही रह गए। मेकर्स की तरफ से इस डांस की वीडियो भी शेयर की गई है और कैप्शन में लिखा है- हमारे डायरेक्टर एसएस राजामौली ने जूनियर एनटीआर से किया गया अपना प्रॉमिस पूरा किया। फैंस को भी उनका डांस बेहद पसंद आ रहा है।

आरआरआर’ कमाई के मामले में एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है

अगर बात करें फिल्म की तो ‘आरआरआर’ कमाई के मामले में एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म को 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ‘आरआरआर’ दो देशभक्त क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है। जूनियर एनटीआर और रामचरण मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को कई अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है और पहले दिन से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *