सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

SS राजामौली की फिल्म ‘RRR’ ने जीता बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर अवॉर्ड

2 मिनट पढ़ें

एसएस राजामौली की फिल्म  ‘RRR’ को पूरे भारत में ही नहीं, बल्कि विश्वभर में प्रशंसा मिल रही है। ‘RRR’ रोजाना अपनी सफलता का नया इतिहास लिख रही है। इस फिल्म को दुनियाभर में सम्मान दिया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। वहीं अब इस फिल्म ने नया इतिहास रच दिया है। जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर ‘आरआरआर’ कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर रही है। अब ‘आरआरआर’ ने नया अवार्ड जीता है।

फिल्म ने ‘बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर’ का अवॉर्ड अपने नाम किया

एसएस राजामौली के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘आरआरआर’ ने अब ‘अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवॉर्ड्स 2022’ में नई उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म ने ‘बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर’ का अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

एसएस राजामौली ने जताया आभार

अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल ने ट्विटर पर बीते सोमवार को फिल्म ‘आरआरआर’ का पोस्टर साझा किया था। साथ ही यह जानकारी दी थी कि अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल 2022 अवॉर्ड में फिल्म ‘आरआरआर’ को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर का पुरस्कार दिया गया है। फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने इस ट्वीट को साझा किया। उन्होंने पूरी टीम का आभार जताते हुए लिखा, ‘बहुत बहुत धन्यवाद।’

एसएस राजामौली को भी पिछले हफ्ते एक अवॉर्ड मिला था 

फिल्म ‘आरआरआर’ के लिए डायरेक्टर एसएस राजामौली को भी पिछले हफ्ते एक अवॉर्ड मिला था। एसएस राजामौली को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में ‘सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर’ के पुरस्कार से नवाजा गया था। इससे पहले फिल्म ‘आरआरआर’ के कास्ट और क्रू को एचसीए स्पॉटलाइट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *